12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी साल में भाजपा को याद आई सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह

-पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी, एट्रोसिटी के डैमेज कंट्रोल के लिए राष्ट्रवाद लाई भाजपा

2 min read
Google source verification
election

bjp

सवर्ण आंदोलन के बाद सकपकाई भाजपा हर वो तरीका अख्तियार कर रही है जिससे माहौल को पक्ष में बनाकर वोटरों को अपने खाते में लाया जा सके। भाजपा अब २९ सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह भी धूमधाम से मनाएगी।

बुधवार को प्रदश भाजपा कार्यालय में भोपाल संभाग के पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक दिवस धूम धाम से मनाने की जानकारी दी। जबकि २०१७ में सर्जिकल स्ट्राइक की पहली वर्षगांठ पर भाजपा नेता सिर्फ बयान जारी करके रह गए थे।

सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर भाजपा पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सम्मान सेनानियों के साथ ही शहीदों के परिजनों का भी सम्मान करेगी।

सूत्रों के मुताबिक एट्रोसिटी एक्ट पर सवर्ण वर्ग की नाराजगी झेल रही भाजपा राष्ट्रीयता का कार्ड खेलकर एक बार फिर कांग्रेस से आगे आना चाहती है। इसी तरह पार्टी ने गांधी जयंती भी पूरे प्रदेश में मनाने का निर्णय लिया है। गांधी जयंती पर हर मंडल में पार्टी पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रही है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड का हर शहर में आयोजन भी भाजपा करने जा रही है।

बूथ प्रभारियों की सूची २० तक मांगी

भाजपा ने बैठक में सभी विधानसभा प्रभारियों, सह प्रभारियों से कहा कि वे २० सितंबर तक बूथ प्रभारियों की पूरी सूची प्रदश संगठन को भेजे। विधानसभा प्रभारी ही चुनाव के प्रबंधन का काम अब विधानसभा क्षेत्र में देखेंगे। बैठक में २५ सितंबर के कार्यकर्ता महाकुंभ में कार्यकर्ताआे को लाने की रणनीति पर भी विचार हुआ।

इधर पिछडों को भी साधने की तैयारी
भाजपा पिछडों को भी साधने की तैयारी में है। इसके लिए 18 सितंबर को सतना में पिछडा महापंचायत करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने पिछडा वर्ग आयोग से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया है कि वे पिछडा वर्ग समाज के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का टारगेट दिया है।