12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा- रावण की औलादें ही कर रही है रामराज्य की कल्पना

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा- रावण की औलादें ही कर रही है रामराज्य की कल्पना

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 12, 2018

RAMESHWAR SHARMA

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, कहा- रावण की औलादें ही कर रही है रामराज्य की कल्पना

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप के बीच भाजपा के एक विधायक का विवादास्पद बयान आया है। भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा मीडिया को इंटरव्यू देते हुए मर्यादा ही भूल गए। उन्होंने कांग्रेस को रावण का वंशज बताते हुए काह कि अब रावण की औलादें ही रामराज्य की कल्पना कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर से प्रदेश में कांग्रेस राम वन गमन यात्रा निकालने जा रही है। इससे पहले ही विधायक शर्मा के बयान के बाद राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस ने भी बयान की तीखी आलोचना की है।

भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा कांग्रेस की घोषणाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। शर्मा ने कहा कि राम वन गमन पथ पर राजनीतिक यात्रा निकालना उसका पाखंड का एक नमूना है। कांग्रेस खुद को साधु बताती है। कांग्रेस की सोच इस यात्रा के जरिए मात्र सत्ता तक पहुंचना है।

क्या थी कांग्रेस की घोषणा
कांग्रेस ने घोषणा की थी कि यदि वो सत्ता में आती है तो राम वनवास गमन मार्ग को विकसित किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ यह भी घोषणा कर चुके हैं कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य की सभी पंचायतों में गौशालाएं खोली जाएंगी।


पहले भी फिसल चुकी है जुबान
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादों से पुराना नाता है। बड़बोले होने के कारण वे अक्सर विवादों में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने किसानों पर विवादित बयान दे डाला था। कुछ समय पहले भी वे उनकी जुबान ऐसी फिसली कि अर्थ का अनर्थ हो गया। लगा जैसे वे पाकिस्तान का पक्ष ले रहे हों। महाशिवरात्रि के मौके पर रामेश्वर संतहिरदारम नगर में एक कार्यक्रम में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस बीच धारा प्रवाह बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान ताकतवर बने, भगवान शंकर सेना को शक्ति दे, हमारे किसान, विद्यार्थी, उद्योगपति, व्यापारी को शक्ति दे और हमारा देश हिन्दुस्तान ताकतवर और दुनिया का सिरमौर बने। एक दिन ऐसा हो कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, अटक से लेकर कटक तक पाकिस्तान का नामो-निशान हो और अमरनाथ तुम्हारी जय-जयकार पूरी दुनिया में हो।

MUST READ

आम आदमी की लताड़ सुन सकपका गए विधायक
BJP विधायक की केजरीवाल पर गंदी टिप्पणी, पिता की सुहागरात पर बोले, देखें VIDEO
विधायक ने केजरीवाल को दी 'गाली', BJP ने कहा- मर्यादा की सीमा न लांघें
कोलार में विधायक- पार्षद आए आमने- सामने, जानें क्या हुआ था...
महाशिवरात्रि पर BJP विधायक ने PAK के लिए मांगी ये मुराद, हो गया विवाद