10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक ने केजरीवाल को दी ‘गाली’, BJP ने कहा- मर्यादा की सीमा न लांघें

केजरीवाल और  कांग्रेस नेता संजय निरूपम को घेरने के चक्कर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा को ने मर्यादा लांघना भारी पड़ सकता है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anwar Khan

•

Updated: 6 Oct 2016, 3:24 PM IST

ramshwar sharma

ramshwar sharma

भोपाल। इंडियन आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर मुश्किल में फंसे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अब लोग खुलकर बोल रहे हैं। ऐसे ही खुलकर बोलते समय भाजपा के एक विधायक मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ गए। उन्होंने न केवल केजरीवाल के माता-पिता के बारे में गंदी बात कही, बल्कि उन्हें लिए अपशब्द भी बोले। हालांकि भाजपा आलाकमान ने विधायक समेत ऐसे सभी नेताओं को सख्त हिदायत दी है जो केजरीवाल के खिलाफ ऐसे शब्द बोल रहे थे।

ये कहा था भाजपा विधायक ने, देखें वीडियो....


मंगलवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने केजरीवाल को अपशब्द कहे थे। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल भारतीय सेना की कार्रवाई पर यकीन नहीं कर रहे हैं। उस सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। मैं कहना चाहता हूं केजरीवाल से कि क्या वे अपने माता-पिता की सुहागरात का भी सबूत मांगेगे, ताकि उन्हें ये यकीन हो सके कि वे उन्हीं के बेटे हैं।




भाजपा ने दी सख्त हिदायत
सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर केजरीवाल और कांग्रेस नेता संजय निरूपम को घेरने के चक्कर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक रामेश्वर शर्मा को ने मर्यादा लांघना भारी पड़ सकता है। केंद्रीय संगठन महामंत्री रामलाल भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में दो टूक बोल चुके थे कि प्रवक्ता बोलने के लिए हैं। दूसरे उनका काम नहीं करें। रामेश्वर के बयान की सीडी प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और केंद्रीय नेतृत्व ने बुलवाई है। इसमें आपत्तिजनक बोल को लेकर पार्टी रामेश्वर से जवाब-तलब करेगी। उन्हें नोटिस भी देने की तैयारी हैं, क्योंकि वे बयान के लिए अधिकृत नहीं है।

शर्मा के खिलाफ शिकायत
भोपाल में अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र ने कोहेफिजा थाणे में रामेश्वर शर्मा की शिकायत की। उन्होंने पुलिस ने मांग की है कि वे BJP विधायक के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करे। बीजेपी विधायक ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम और दिल्ली के CM केजरीवाल के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी।