दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जंग पर स्कूल के लिए चिन्हित जमीन बीजेपी को पार्टी भवन बनाने के लिए आवंटित करने का आरोप लगाया और उन्होंने इस इस बात पर हैरानी जताई कि किसने उप राज्यपाल को ऐसा कदम उठाने के लिए 'विवश' किया। दूसरी तरफ उप राज्यपाल की अध्यक्षता वाले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने दावा किया कि नर्सरी स्कूल का भूखंड का लैंड यूज बदला नहीं गया है, बल्कि वह प्रक्रिया में है।