9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पवार की ‘पावर’ छीन कर अजित पवार बने शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम, इन सात नेताओं ने भाजपा को दोषी बताया

अजित पवार महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हो गए। शिंदे सरकार में उन्हें दूसरे डिप्टी मुख्यमंत्री का ओहदा मिल गया। इसके बाद तो कई राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। लगभग सभी दलों के नेताओं ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। जानें किस पार्टी के नेता ने क्या कहा?

2 min read
Google source verification
sharad_pawar_ajit_pawar_.jpg

Sharad Pawar Ajit Pawar

महाराष्ट्र में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की पावर उनके भतीजे अजित पवार ने छीन ली है। लगता है अब शरद पवार का सहारा सिर्फ जनता बची हुई है। रविवार को अजित पवार महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल हो गए। और यह दावा किया, वो ही असली एनसीपी हैं। अजित पवार के इस कदम पर देश कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। कईयों ने भाजपा को इसका जिम्मेदार बताया। जानें किसने क्या कहा...



फडणवीस-पवार मुस्कुराए उतरा हुआ था शिंदे का चेहरा - भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहाकि महाराष्ट्र में पहले शिवसेना को तोड़ा गया और अब एनसीपी को। पहले डबल इंजन की सरकार थी अब ट्रिपल इंजन हो गई। यह सरकार नहीं ऑटो रिक्शा हो गई है, तीन चक्के वाली। मैंने देखा की शपथ ग्रहण में फडणवीस और पवार दोनों एक तरफ बैठे मुस्कुरा रहे हैं और दूसरी तरफ शिंदे बैठे हैं जिनका चेहरा उतरा हुआ है। आज की घटना आने वाले समय में होने वाले घटनाक्रम का संकेत दे रही है। शरद पवार ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं।

जनता की ताकत में भाजपा का विश्वास नहीं - ललन सिंह

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा, भाजपा जनता की ताकत में विश्वास नहीं करती है। जोड़-तोड़ पर विश्वास करती है। उन्हें झटका लगेगा। वे बिहार में महाराष्ट्र सरकार जैसी स्थिति बनने पर बहुत कोशिश कर चुके हैं।

न जाते तो बेहतर होता - टी एस सिंहदेव

अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा, ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है ना जाते तो बेहतर होता।

किसी का भी घर तोड़ सकती है भाजपा - महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, भाजपा केंद्र में बैठकर शक्ति का इस्तेमाल कैसे करती है, ये स्पष्ट हो चुका है। आज महाराष्ट्र में जो तमाशा भाजपा ने बनाया है। भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। किसी का भी घर तोड़ सकती है।

गुगली नहीं है, ये रॉबरी है - शरद पवार

अजित पवार के महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में शामिल होने पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, ये गुगली नहीं है, ये रॉबरी है। ये छोटी बात नहीं है।

यह पूरा देश देख रहा है - अखिलेश यादव

महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजीत पवार के महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा समय-समय पर प्रयोग करती है, प्रयोगशाला बनाई गई हैं। पहले मध्य प्रदेश था फिर महाराष्ट्र और यह पूरा देश देख रहा है।

महाराष्ट्र को एक और मुख्यमंत्री मिलेगा - संजय राउत

उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, यह प्रक्रिया चल रही थी हमें पहले से पता था। इस बारे में मैंने पहले भी कहा था कि यह हो सकता है। एकनाथ शिंदे के उपर जो डिस्क्वालिफिकेशन की तलवार लटक रही थी वो जल्द ही गिरने वाली है। उनके साथ 16 विधायक जो गए थे वे डिस्क्वालिफाई हो जाएंगे। अभी कुछ दिनों में महाराष्ट्र को एक और मुख्यमंत्री मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Video : संजय राउत की भविष्यवाणी, कुछ दिनों में महाराष्ट्र को एक और मुख्यमंत्री मिलेगा

यह भी पढ़ें - एनसीपी पर अजित पवार ने ठोका दावा, कहा - पार्टी और चुनाव चिन्ह है मेरा

यह भी पढ़ें - अजित पवार डिप्टी सीएम बनें, दिलीप वलसे पाटिल, छगन भुजबल भी ली मंत्री पद की शपथ