29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनसीपी पर अजित पवार ने ठोका दावा, कहा – पार्टी और चुनाव चिन्ह है मेरा

महाराष्ट्र की बड़ी पार्टी एनसीपी में आज समीकरण बदल गए हैं। एनसीपी में हुए इस बड़े ड्रामे के बाद राजनीतिक गलियारों में एक सवाल उछल रहा है। क्या एनसीपी का हाल शिवसेना जैसा होगा। एनसीपी शरद पवार से बागी अजित पवार ने एक प्रेस कांफ्रेस में दावा किया कि अब हम एनसीपी के चुनाव चिन्ह के लिए लड़ेंगे। उस पर हमारा हक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Jul 2023, 5:27 PM IST

ajit_pawar_1.jpg

एनसीपी शरद पवार से बागी अजित पवार

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को खुली चुनौती देते हुए आज रविवार को उनके भतीजे अजित पवार महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए। और महाराष्ट्र सरकार में दूसरे डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की। इसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में शरद पवार को चुनौती देते हुए कहा, अब हम पार्टी के चिह्न के लिए लड़ाई लड़ेंगे। अजित पवार ने दावा किया है उनको 40 विधायकों और 6 एमएलसी का समर्थन प्राप्त है। साथ ही अजित पवार ने ऐलान किया वो और उनकी पार्टी एनसीपी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।



पार्टी और चुनाव चिन्ह मेरा - अजित पवार

शरद पवार को भतीजे अजित पवार ने चुनौती देते हुए कहाकि एनसीपी पार्टी और चुनाव चिन्ह मेरा है। एनसीपी के सभी विधायक हमारे साथ हैं। हमें पार्टी के सभी लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है। सभी लोगों से मतलब, पार्टी के नेताओं से है। आगे के सभी चुनाव हम एनसीपी के चुनाव चिन्ह पर ही लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें - अजित पवार डिप्टी सीएम बनें, दिलीप वलसे पाटिल, छगन भुजबल भी ली मंत्री पद की शपथ

हमारे अधिकांश विधायक हमारे फैसले से संतुष्ट

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रेस कांफ्रेस में कहाकि कई लोग हमारी आलोचना करेंगे परन्तु हम उसे महत्व नहीं देते। हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे। इसीलिए हमने यह निर्णय लिया है। हमारे अधिकांश विधायक हमारे फैसले से संतुष्ट हैं। हमने एनसीपी पार्टी के साथ इस सरकार का समर्थन किया है। हम सभी चुनाव एनसीपी के नाम पर ही लड़ेंगे।

एनसीपी के लगभग सभी विधायक शिंदे सरकार के साथ

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, हमने एनसीपी के लगभग सभी विधायकों के साथ शिंदे.फडणवीस सरकार के साथ आने का फैसला लिया। हमने आज शपथ ली और अगले विस्तार में कुछ अन्य मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

एनसीपी में दो फाड़ के लिए चाहिए 2/3 विधायक

अजित पवार का दावा है कि उनके साथ 40 विधायक हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी के कुल 54 विधायक हैं। ऐसे में 40 अगर अजित पवार के साथ जाते हैं तो निश्चित ही यह ठीक वैसे ही स्थिति हो जाएगी जैसी कि एक साल पहले शिवसेना में थी। वहीं एनसीपी पार्टी तोड़ने के लिए उन्हें 2ध्3 सीटें चाहिए। यानी अजित पवार को सिर्फ 36 से ज्यादा विधायक का समर्थन होना चाहिए।

यह भी पढ़ें - उद्धव ठाकरे को एक और झटका, शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए राहुल कनाल

यह भी पढ़ें - एनसीपी की टूट पर संजय राउत का रिएक्शन, कहा - शरद पवार ने बताया मैं मजबूत हूं

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग