29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनसीपी की टूट पर संजय राउत का रिएक्शन, कहा – शरद पवार ने बताया मैं मजबूत हूं

महाराष्ट्र में एनसीपी के एक गुट ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार को समर्थन दे दिया है। एनसीपी अजित पवार ने दावा किया कि 40 विधायकों ने शिंदे सरकार को समर्थन दिया है। इस पर शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेता संजय राउत ने कहा, मेरी अभी शरद पवार से बात हुई। उन्होंने कहा मैं मजबूत हूं। हमें लोगों का समर्थन प्राप्त है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 Jul 2023, 3:37 PM IST

sanjay_raut.jpg

शिवसेना उद्धव ठाकरे के नेता संजय राउत

महाराष्ट्र में अचानक राजनीतिक घटनाक्रम में बदलाव हुए। एनसीपी के अजित पवार अपने साथ 40 विधायकों को लेकर महाराष्ट्र के शिंदे सरकार के पाले आकर खड़े हो गए। इसके बाद शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत की पहली प्रतिक्रिया सामने आई। संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा कि लोग इस गेम को ज्यादा दिन तक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इससे पूर्व महाराष्ट्र की राजनीति बड़ी पार्टी एनसीपी टूट गई। अजित पवार ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम के पद की शपथ ग्रहण की। वहीं छगन भुजबल सहित 9 लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शरद पवार नए घटनाक्रम से अवाक हैं।



महाराष्ट्र की राजनीति को साफ़ करने का कुछ लोगों ने उठाया है बीड़ा - संजय राउत

महाराष्ट्र में एनसीपी में सियासी संकट पर संजय राउत का ट्वीट में लिखा कि, कुछ लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को साफ़ करने का बीड़ा उठाया है, उन्हें अपना काम करने दीजिए। मेरी अभी शरद पवार से बात हुई। उन्होंने कहा मैं मजबूत हूं। हमें लोगों का समर्थन प्राप्त है। हम उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर सब कुछ फिर से बनाएंगे। जी हां लोग इस गेम को ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें - अजित पवार डिप्टी सीएम बने, दिलीप वलसे पाटिल, छगन भुजबल भी ली मंत्री पद की शपथ

इन एनसीपी नेताओं ने ली शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ

इस समर्थन के बाद महाराष्ट्र कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। एनसीपी के जिन विधायकों ने आज शपथ ली, उनमें छगन भुजबल, दिलीप पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्माराव, अनिल भाईदास पाटिल, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और रामराजे निंबालकर ने शपथ ग्रहण की।

यह भी पढ़ें - उद्धव ठाकरे को एक और झटका, शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए राहुल कनाल

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग