नवजोत सिद्धू और अमरिंदर सिंह के बीच मतभेद तो पंजाब में सरकार गठन के बाद से ही दिखने लगा था, लेकिन लोकसभा चुनाव के वक्त यह विवाद और भी बढ़ गया। कांग्रेस को पंजाब में 8 सीटों पर जीत मिली लेकिन सीएम अमरिंदर ने कहा कि सिद्धू के बेतुके बयानों का खामियाजा पार्टी को मिला और सीटें घट गईं।