
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव की भी चर्चा जोरों पर है।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि इस साल के अंत तक भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
अमित शाह ने सोमवार को कहा है कि इस दिसंबर तक पार्टी संगठन के चुनाव संपन्न हो जाएगा, जिसके बाद अध्यक्ष पद पर फैसला किया जाएगा।
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान अमित शाह ने कहा कि भाजपा पर्दे के पीछे से कंट्रोल नहीं होती, बल्कि उसका एक अपना संविधान है।
भाजपा में सारे फैसले संवैधानिक तरीके से लिए जा जाते हैं और उसकी के हिसाब से पार्टी चलती है। उन्होंने कहा कि पार्टी को लेकर किसी तरह की भ्रांति या अफवाह फैलाना बिल्कुल गलत है।
यही नहीं अमित शाह ने यह भी कहा कि 'मैं सुपर पॉवर नहीं हूं,।
एक सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा कि उनके लिए गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोनों ही बराबर के काम हैं। उन्होंने कहा कि वह दोनों ने भूमिकाओं में देश के लिए काम कर रहे हैं।
Updated on:
15 Oct 2019 11:21 am
Published on:
15 Oct 2019 08:32 am
