15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मणिपुर पर सर्वदलीय बैठक में अमित शाह बोले, पीएम मोदी लगातार ले रहे हैं जानकारी

Manipur All party Meeting मणिपुर पर सर्वदलीय बैठक खत्म होने के बाद संबित पात्रा ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में बताया कि ऐसा एक भी दिन नहीं गया, जब प्रधानमंत्री ने मणिपुर के हालात को लेकर उनसे बात नहीं की हो और जानकारी नहीं ली हो।

2 min read
Google source verification
amit_shah.jpg

गृह मंत्री अमित शाह

मणिपुर के हालात को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया कि मीटिंग में सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मणिपुर के हालात को लेकर एक प्रजेंटेशन दिया। जिसमें बताया गया कि किस प्रकार से राज्य में हिंसा आरंभ हुई। हिंसा के क्या कारण रहे। हिंसा को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और शांति स्थापित करने के लिए भविष्य में क्या कदम उठाए जाएंगे। बैठक में शामिल सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी.अपनी बात रखी और सुझाव दिए। इसके बाद बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सभी दलों को भरोसा दिया कि उनके सुझावों को नोट कर लिया गया है और संबंधित अधिकारियों से चर्चा के बाद उन पर फैसला किया जाएगा।



मणिपुर के राजनीतिक हालात की दी जानकारी

संबित पात्रा ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में मौजूद तमाम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मणिपुर के राजनीतिक हालात की जानकारी दी। यह भी बताया कि ऐसा एक भी दिन नहीं गया, जब प्रधानमंत्री ने मणिपुर के हालात को लेकर उनसे बात नहीं की हो और जानकारी नहीं ली हो। उन्होंने बैठक में सरकार के प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर ही मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए कोशिशें की जा रही हैं।

यह भी पढ़े - Manipur Violence : सर्वदलीय बैठक खत्म, मनोज झा बोले - खुले मन से बात हुई सबने अपनी राय रखी


13 जून से राज्य में किसी की जान नहीं गई

अमित शाह ने बैठक में यह भी जानकारी दी कि यह एक अच्छी बात है कि पिछले लगभग 13 जून से राज्य में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। आगे कोशिश जारी है कि राज्य में इसी प्रकार से शांति स्थापित रहे और जो छिटपुट घटनाएं जारी हैंए उसको किस तरह से काबू किया जा सकता है, इसको लेकर भी गृह मंत्री ने विस्तार से अपनी बात कही।

अमित शाह के दौरे से सकारात्मक माहौल पैदा हुआ

संबित पात्रा ने दावा किया कि सभी राजनीतिक दलों ने माना कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा स्वयं 3 दिन और 3 रात मणिपुर में रहना एक बड़ी बात रही और इससे एक सकारात्मक माहौल पैदा हुआ।

अमित शाह कई बातें बताई

बैठक में अमित शाह ने मणिपुर के म्यांमार से लगते बॉर्डर पर फेंसिंग 2014 के बाद मणिपुर सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट में शांति स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा उठाये गए कदम और इससे मिली कामयाबी के बारे में विस्तार से बताया।

यह भी पढ़े - नीतीश कुमार को प्रशांत किशोर की सलाह, पहले बिहार में सीटें तय करें तब चलेगा विपक्षी एकता का जादू