हुबली/कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बीजेपी के सांसद गुरूवार को एक दिन के उपवास पर हैं। मोदी सरकार का ये उपवास विपक्ष के द्वारा सदन न चलने देने के खिलाफ है। ये शायद पहला मौका ही होगा जब केंद्र में जिस पार्टी की सत्ता हो, उसे ही उपवास पर बैठना पड़ा है। बीजेपी के बड़े नेता और सांसद देश के अलग-अलग राज्यों में आज उपवास पर बैठे हैं।