8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विपक्षी दलों पर अनुराग ठाकुर का हमला, कहा – भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस, बाकी बेल पर बाहर हैं

पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, भ्रष्टाचार की जननी ही कांग्रेस है। और अनुराग ठाकुर ने ऐलान किया 2024 में इनको घर पर ही बिठाएंगे फिर एक बार मोदी सरकार लाएंगे।

2 min read
Google source verification
anurag_thakur.jpg

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस बैठक में समान विचारधार वाले 20 दल एक मंच पर आए। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने को लेकर मंथन हुआ। विपक्षी दलों पर बरसते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहाकि भ्रष्टाचार की जननी ही कांग्रेस है। और बाकी सब पर गंभीर आरोप ही नहीं हैं बल्कि वे लोग बेल पर बाहर हैं। मैं यही कहूंगा कि रंग मंच सज चुका है। नाटक मंडली तैयार हो चुकी है। मनोरंजन सबका होगा। भूमिकाएं बांध दी गई हैं। जनता सबका चेहरा अच्छी तरह पहचानती है। 2024 में भी इनको घर पर ही बिठाएंगे फिर एक बार मोदी सरकार लाएंगे।



तो क्या कांग्रेस गठबंधन में कुर्सियां लगाएंगी

विपक्ष की बैठक पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पानीपत में कहा, रंगमंच सज चुका है। नाटक मंडली एकत्रित हो चुकी है। अनुराग ठाकुर ने सवाल करते हुए कहा कैसे उस मंच पर एकत्रित हो गए जहां ममता बनर्जी कांग्रेस को कहती है बंगाल छोड़ दो। अखिलेश कहते हैं यूपी छोड़ दो। लालू-.नीतीश कहते हैं बिहार छोड़ दो। तो कांग्रेस क्या गठबंधन में कुर्सियां लगाने के लिए रह जाएगी।

यह भी पढ़े - राहुल गांधी के बयान पर BJP नेताओं ने की घेराबंदी, कहा - हर विदेश यात्रा में करते हैं भारत का अपमान

अब शिमला में आकर धाम खाने की तैयारी हैं

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके गठन के राजनीतिक टूरिज्म के नए रास्ते खुले हैं। अभी तक इन्होंने बिहार के पटना में बिहार में लिट्टी.चोखा रसगुल्ला खाने का आनंद लिया है, अब शिमला में आकर धाम खाने की तैयारी में हैं।

नीतीश और ममता पर साधा निशाना

नीतीश और ममता पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, नीतीश कुमार की सरकार में 1750 करोड़ के पुल पिछले दस साल से बन रहे हैं। वह अब तक नहीं बना पर गिर दो बार गया। जिस धरती पर नेता जी सुभाष चंद्र ने नारा दिया था की तुम मुझे खून दो में तुम्हे आजादी दूंगा वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आज का नारा है तुम मुझे पैसे दो मैं तुम्हे नोकरी दूंगी।

यह भी पढ़े - विपक्षी दलों के नेताओं और भाजपा नेताओं में छिड़ी जुबानी जंग, जानें किसने क्या कहा

भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है - बिहार कांग्रेस अध्यक्ष

भाजपा नेताओं को जवाब देते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, अगर विपक्ष की बैठक फोटो सत्र था तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में क्यों बोल रहे हैं। इस बैठक के बाद भाजपा की नींद उड़ी हुई है। वे समझ रहे कि अगर विपक्ष साथ आया तो वे 100 सीट के नीचे चले जाएंगे। छह महीने में शिवराज सिंह बेरोज़गार होने वाले हैं। उनकी गद्दी पहले जाएगी उसके बाद मोदी जी की जाएगी।

यह भी पढ़े - गीता प्रेस मामले में अनुराग ठाकुर ने कहा - हमेशा से हिन्दू विरोधी रही है कांग्रेस