राजनीति

अरुण जेटली ने की मोदी सरकार के बजट की तारीफ, बताया सूझबूझ भरा

Arun jaitley blog on budget 2019: सूझबूझ भरा शुक्रवार को Nirmala Sitharaman ने पेश किया budget 2019 PM Modi ने भी की बजट की तारीफ

2 min read

नई दिल्ली। मोदी सरकार 2.0 ( Modi government ) आम बजट पेश हो चुका है। बीती शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Finance Minister Nirmala Sitharaman )ने लोकसभा में आम बजट 2019-20 ( budget 2019 )पेश किया। बजट पेश होने के एक दिन बाद शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रतिक्रिया ( Arun jaitley blog on budget 2019 ) दी। उन्होंने कहा कि बजट उच्च आर्थिक वृद्धि दर के रास्ते पर देश के लौटने को लेकर रूपरेखा तय करता है।

फेसबुक पर 'द बजट 2019-20’ शीर्षक से अपने पोस्ट में जेटली ने लिखा ( Arun jaitley blog on budget 2019 ), 'बजट इस बात पर आधारित है कि जो अर्थव्यवस्थाएं सूझबूझ वाली राजकोषीय नीतियों का अनुकरण करती हैं, वो राजकोषीय मोर्चे पर लापरवाही करने वालों की तुलना में अंतत: पुरस्कृत होती हैं।

उन्होंने कहा कि एक बुनियादी सवाल हमेशा पूछा जाता रहा है कि अच्छा अर्थशास्त्र और चतुर राजनीति के बीच क्या चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ' यह विकल्प अनुचित है क्योंकि किसी भी सरकार को बने रहने और प्रदर्शन के लिए दोनों की आवश्यकता होती है।

पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का पहला कार्यकाल बेहतर अर्थशास्त्र और अच्छी राजनीति के मिश्रण का साक्षी रहा है। मोदी सरकार का यह बजट विकास की आकांक्षा रखने वाले भारत के लिए राजनीतिक दिशा तय करता है।

निर्मला सीतारमण की तारीफ

अरुण जेटली ने बजट पर लिखे अपने ब्लॉग में ( Arun jaitley blog on budget 2019) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें मध्यम वर्ग और नव-मध्यम वर्ग के हितों से जुड़े कई चीजों को प्रोत्साहन दिया गया है। बजट में सस्ता मकान अ‍ैर इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं।

जेटली ने आगे लिखा, बजट में रोजगार सृजन और निवेश आर्किषत करने के लिए बुनियादी ढांचा, निर्माण और रीयल इस्टेट क्षेत्र को भी गति देने के उपाय किए गए हैं।

अपने पोस्ट में जेटली ने लिखा, 'भारत दुनिया में तीव्र आर्थिक वृद्धि वाला बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। पिछली दो-तीन तिमाहियों में वृद्धि नरम हुर्ह है। निश्चित रूप से बजट एक नीति दस्तावेज के रूप में आर्थिक वृद्धि के मोर्चे पर भारत को पटरी पर लाने को लेकर रूपरेखा को रखता है।’

Updated on:
06 Jul 2019 07:56 pm
Published on:
06 Jul 2019 07:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर