
भाजपा की परिवर्तन यात्रा में जमकर बरसे अरुण साव
भाटापारा। Arun Sao attacked CM Baghel: अरुण साव ने कहा छत्तीसगढ़ में चारो और अशांति है असुरक्षा का माहौल है। बच्चियों के साथ लगातार अनाचार की घटनाएं हो रहीं हैं। दिन दहाड़े लूट, डैकती और बर्बरता से हत्याएं हो रही है और कांग्रेस सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। ये सरकार माफियाओं की सरकार बन के रह गई है। छत्तीसगढ़ में विकास के सारे काम रुके हुए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए परिवर्तन जरूरी है।
आम सभा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सह प्रभारी महेश गागड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, निरंजन सिन्हा, बलौदा बाजार जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े, अमित चिमनानी अनिल पांडे, ओंकार बैस, अमरजीत छाबड़ा सहित वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
भाजपा सरकार बनने पर सबको मिलेगा पीएम आवास :सोनी
Arun Sao in BJP's Parivartan Yatra: सुनील सोनी ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की जनता को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिले इसकी चिंता केवल मोदी जी ने की। हमने कहा है हमारी सरकार जब बनेगी तो जब हमारा मुख्यमंत्री बनेगा तो पहले प्रधानमंत्री आवास की फाइल साइन करेगी बाद में मुख्यमंत्री अपने मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।
डबल इंजन सरकार देगी सुरक्षा की गारंटी : गुरु बालदास
सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास ने कहा कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूब चुकी है। सब पर अत्याचार हो रहा है। सबसे ज्यादा अपराध महिलाओं के साथ हो रहे है। हमें डबल इंजन की सरकार बनानी है और दोगुना विकास करना है। डबल इंजन की सरकार हर प्रकार से सुरक्षा (CG Politics News) की गारंटी देगी। अनुसूचित जाति के साथ भी अन्याय किया। कांग्रेस ने हमारा आरक्षण छीना, सतनामी समाज को भौंकने वाला बोला है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है।
प्रदेश की सड़कों का बुरा हाल : बृजमोहन अग्रवाल
भूपेश सरकार ने पूरे प्रदेश की सड़कों को डबरा बना दिया है। युवाओं को नशे की लत में डालकर बर्बाद किया जा रहा है। गांव के मां बाप अपने बच्चो को शहर पढ़ने भेजने से संकोच कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं के रिश्तेदारों का पीएससी में सलेक्शन हो रहा है और अपनी जमीन बेचकर अपने बच्चों को पढ़ाने वाले का सलेक्शन नही हो रहा है। युवाओं का 15 हजार करोड़ ये सरकार खा गई है। विधवाओं को पेंशन नहीं मिल रहा है। टैक्स आधा नही हुआ कांग्रेस ने सबकुछ झूठ कहा था सबको धोखा दिया। इसीलिए अब उन्हें विदा करने का समय आ गया।
भाजपा की सरकार बनने पर भाटापारा को जिला बनाएंगे :शिवरतन शर्मा
भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाटापारा के विकास को कांग्रेस हमेशा बाधित करती है। मुख्यमंत्री और टीएस सिहदेव ने घोषणा की थी भाटापारा को जिला बनाया जाएगा, लेकिन 5 साल बाद भी नही बनाया। भाजपा की सरकार आएगी तो भाटापारा के (Arun Sao in BJP's Parivartan Yatra) विकास के लिए इसे जिला बनाया जाएगा। भाटापारा में मूलभूत सुविधाएं बढ़े भाटापारा में रोजगार के साधन बढ़े इसके लिए भाजपा प्रतिबद्ध है।
Published on:
27 Sept 2023 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
