29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल और प्रियंका पर भड़के केजरीवाल, ‘जहां भाजपा से सीधा मुकाबला, वहां नहीं जा रहे दोनों भाई-बहन’

अरविंद केजरीवाल ने राहुल और प्रियंका गांधी पर लगाए गंभीर आरोप प्रियंका गांधी यूपी में सपा और बसपा के खिलाफ कर रहीं प्रचार- केजरीवाल

2 min read
Google source verification
arvind kejriwal

राहुल और प्रियंका पर भड़के केजरीवाल, 'जहां भाजपा से सीधा मुकाबला, वहां नहीं जा रहे दोनों भाई-बहन'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। पांच चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। बचे हुए दो चरणों के लिए ताबड़तोड़ प्रचार-प्रसार जारी है। प्रचार-प्रसार के दौरान नेतागण एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं और गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) और प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) पर जमकर बोला है। केजरीवाल ने कहा कि ये दोनों भाई-बहन उन जगहों पर जाकर प्रचार नहीं करते, जहां भारतीय जतना पार्टी (BJP) से उनका सीधा मुकाबला है।

पढ़ें- धनबाद में बोले अमित शाह- 'भारत के टुकड़े करने की बात कहने वालों की जगह सलाखों के पीछे '

केजरीवाल के निशाने पर राहुल और प्रियंका गांधी

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अपना समय बर्बाद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी राजस्थान और मध्य प्रदेश में जाकर प्रचार क्यों नहीं करतीं? वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ प्रचार कर रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ( AAP ) के खिलाफ प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों भाई-बहन उन जगहों पर जाकर प्रचार नहीं कर रहे, जहां भाजपा से उनका सीधा मुकाबल है।

पढ़ें- राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से 'चौकीदार चोर है' के लिए बिना शर्त मांगी माफी

गठबंधन नहीं होने से नाराज हैं गठबंधन नहीं होने से नाराज हैं केजरीवालकेजरीवाल

गौरतलब है कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने पर आप मुखिया केजरीवाल काफी नाराज हैं। उन्होंने गठबंधन नहीं होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया था। इतना ही नहीं केजरीवाल ने यहां तक कहा था कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सभी सीटें हार जाएगी।