दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रफाल मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक रैली में कहा था कि अब तो सुप्रीम कोर्ट भी कह चुका है कि चौकीदार चोर है। इसके बाद भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए पूछा लिया कि ऐसा कोर्ट ने कब कहा? कोर्ट के इस रुख को देखते हुए राहुल गांधी ने पहले सशर्त माफी मांगी जिसे शीर्ष अदालत ने स्वीकार नहीं किया था।