
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान आप नेता कुमार विश्वास ने सीएम अरविंद केजरीवाल को आदतन झूठ व्यक्ति करार दिया है। उन्होंने अदालत को बताया कि डीडीसीए में अनियमितता को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आरोप पार्टी के कार्यकर्ता की जानकारी पर आधारित था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने यह आरोप पार्टी कार्यकर्ता की जानकारी पर लगाए थे। केजरीवाल ने उन्हें बताया था कि उनके पास आरोपों के समर्थन में दस्तावेज हैं। मांफी मांगने से पहले मैं यह जानना चाहता हूं कि आखिर किस आधार पर केजरीवाल ने आरोप लगाए थे, या फिर यह सबकुछ झूठ पर आधारित था।
इस मामले को और तूल देना नहीं चाहता
दिल्ली हाईकोर्ट में विश्वास ने कहा कि या तो उन्होंने तब झूठ बोला था या अभी झूठ बोल रहे हैं। अब कागजात मांग रहा हूं तो वो दे नहीं रहे हैं। जेटली के खिलाफ दिए अपने बयान और उनके सम्मान को नुकसान पहुंचाने के जबाव में उन्होंने कहा कि वह इस मामले को आगे नहीं ले जाना चाहते हैं। अपने बयान के लिए उन्होंने अफसोस भी जाहिर किया। यहां तक कि जस्टिस आरएस एंडलॉ के सामने जेटली के खिलाफ दिए अपने बयान पर विश्वास ने मांफी मांग ली है।
जेटली के वकील ने कहा माफी मांगें
कोर्ट के भीतर हिंदी में अपनी बात रखते हुए विश्वास ने कहा कि वह इस मुद्दे पर केजरीवाल से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि जिस बैठक में पार्टी ने मांफी मांगने का फैसला लिया उसमें मैं शामिल नहीं था। मुझे उस बैठक में शामिल नहीं किया गया था। वहीं जेटली के वकील मानिक डोगरा ने कहा कि वह चाहते हैं कि विश्वास कोर्ट के भीतर माफी मांगें। उन्होंने कहा कि विश्वास पार्टी लाइन पर चल रहे थे या खुद की जिम्मेदारी पर आरोप लगाया था, इसमे कोई अंतर नहीं, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। आपको बता दें कि 26 अप्रैल को कोर्ट ने विश्वास को निर्देश दिया था कि वह कोर्ट के भीतर पेश होकर अपना पक्ष रखें और बताएं कि क्या वह जेटली को क्रॉस क्वेश्चन करना चाहते हैं। अरुण जेटली ने दिसंबर 2015 में केजरीवाल सहित पांच आप नेताओं पर 10 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस मामले में सभी नेताओं ने पिछले महीने माफी मांग ली थी।
Published on:
04 May 2018 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
