15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरविंद केजरीवाल का आज से 2 दिवसीय गुजरात दौरा, कर सकते है ये बड़ी घोषणा

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। केजरीवाल विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात के लोगों से तीसरी गारंटी की घोषणा करेंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल गुजरात की जनता से दो गारंटी की घोषणा कर चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
arvind kejriwal

arvind kejriwal

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। बीते कुछ दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार रैलियां और दौरा कर रहे है। इसके साथ कई नई परियोजनाओं की सौगात दे रहे है। दिल्ली मे मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में एक के बाद एक दौर कर रहे है। केजरीवाल आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। माना जा रहा है कि वे विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात के लोगों को तीसरी गांरटी का ऐलान कर सकते है। केजरीवाल के करीब हर हफ्ते गुजरात दौरे के साथ ही आप ने बहुत की आक्रामक अभियान शुरू किया है।

तीसरी गारंटी की कर सकते हैं घोषणा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इससे पहले गुजरात की जनता से दो गारंटी का ऐलान कर चुके है। इसके तहत 300 यूनिट मुफ्त बिजली और दूसरी गारंटी सभी बेरोजगारों को नौकरी या तीन हजार प्रतिमाह देने का वादा किया है। सूत्रों के मुताबिक, आप पार्टी की तीसरी गारंटी गुजरात के आदिवासी लोगों के लिए होगी। केरजरीवाल इस बार आदिवासी लोगों के लिए बड़ी घोषणा करने वाले है।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल का ट्वीट, क्या अमित शाह को सीएम चेहरा बनाने जा रही है भाजपा?


काफी अहम है केजरीवाल का यह दौरा
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आप पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में आप पार्टी प्रचार अभियान में बेहद आक्रामक तरीके से आगे बढ़ती नजर आ रही है। केजरीवाल का यह दो दिवसीय गुजरात दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आप पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात के लोगों को एक और गारंटी देने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव से करीब चार महीने पहले गुजरात की 10 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था।