केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मेरे सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि उपराज्यपाल आप सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, जल व बिजली के क्षेत्र में अच्छे कामों को रुकवाने के लिए हरसंभव कोशिश करें, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। अच्छे काम जारी रहेंगे। भगवान हमारे साथ है। जनता हमारे साथ है।