29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असदुद्दीन ओवैसी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, 40 फीसदी मुस्लिमों की वजह से वायनाड में मिली जीत

AIMIM प्रमुख ओवैसी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना 40 फीसदी मुस्लिमों की वजह से वायनाड में मिली जीत ओवैसीः 300 सीट जीतकर मनमानी नहीं कर पाएंगे पीएम मोदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Jun 2019, 6:02 PM IST

owaisi

असदुद्दीन ओवैसी ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, 40 फीसदी मुस्लिमों की वजह से वायनाड में मिली जीत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त का असर अब तक कांग्रेस का पीछा कर रहा है। पार्टी ने भले ही कुछ क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन यहां भी पार्टी विरोधियों के निशाने पर ही है। ताजा मामला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का है, जिन पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने जमकर निशाना साधा है। ओवैसी ने राहुल गांधी की केरल में हुई जीत पर बड़ा बयान दिया है। ओवैसी के मुताबिक केरल में राहुल गांधी के जीतने की बड़ी वजह 40 फीसदी मुस्लिम समुदाय का वोट देना है।

ओवैसी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल को वायनाड में 40 फीसदी मुसलमानों ने जीत दिलाई है। ओवैसी यही नहीं रुके उन्होंने मुस्लिम समुदाय से कहा कि आप लोग कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों को नहीं छोड़ना चाहते हैं, लेकिन इस बात को याद रखिए कि उनके पास ताकत नहीं है और वह मेहनत नहीं करना चाहते हैं।

Patrika Bits and Bytes: एक क्लिक में देखें दोपहर 2 बजे तक की 10 बड़ी खबरें

ओवैसी ने अपना बयान ऐसे समय दिया है जब कांग्रेस राहुल गांधी केरल में अपना तीन का दौरा कर लौटे हैं। इन तीन दिनों में राहुल गांधी ने केरल के कई क्षेत्रों में लोगों का धन्यवाद दिया खास तौर पर वायनाड की जनता को भारी मतों से जिताने के लिए उन्होंने शुक्रिया अदा किया। राहुल गांधी के इसी दौरे के साथ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उन पर निशाना साधा और उनकी जीत का जिम्मेदार मुस्लिम समुदाय को बताया। ओवैसी ने ये भी कहा कि भाजपा इस लोकसभा चुनाव में किन जगहों पर चुनाव हारी है वो केरल और पंजाब है। ओवैसी ने कहा का कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद अमेठी में चुनाव हार गए और वायनाड में जीत दर्ज की क्योंकि यहां पर 40 फीसदी मुसलमान हैं।


हमें किसी की दया नहीं चाहिए
ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने ही देश में किसी दया नहीं चाहिए। हमें उम्मीद है कि हमें अपनी जगह जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को जब देश आजाद हुआ तो लोगों ने सोचा कि यह नया भारत होगा। जिसमें गांधी, नेहरू और अंबेडकर को मानने वाले होंगे। लेकिन आजादी के 7 दशक बाद भी हमने उम्मीद नहीं खोई है।

IMAGE CREDIT: modi

पढ़ेंः मौसमः केरल में भारी बारिश के साथ देश के कई राज्यों में प्री मानसून हलचल शुरू, 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान

फिर पीएम मोदी पर साधा निशाना
ओवैसी ने पीएम मोदी को भी चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि 300 सीट जीतकर अगर वे सोचते हैं कि मनमानी कर सकेंगे तो ये नहीं होगा। ओवैसी ने पीएम को चुनौती देते हुए कहा कि 'मैं संविधान का हवाला देता हूं, ओवैसी आपसे लड़ेगा, गरीबों और सताए हुए लोगों को इंसाफ के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।' ओवैसी ने कहा हम देश के हिस्सेदार हैं ना कि किराएदार।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग