
Ashok Gehlot: राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले मुख्यमंत्री गहलोत को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। आज उन्होंने फिर जादुई पिटारे के बाद अब जनता को अल्लादीन का चिराग दिखा दिया है। गहलोत ने ट्वीट कर लिखा है कि 'इंतजार का धुआं छंटने वाला है, पर्दा बस हटने वाला है'। दरअसल, गहलोत द्वारा सोशल मीडिया पर कई ट्वीट और पोस्ट के बाद यह माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जल्द ही राज्य के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे।
प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत इन दिनों अपनी घोषणाओं से प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी एक नई पहचान कायम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत इस चुनाव में पीछे नहीं रहना चाहते, चाहे बात नए जिलों की घोषणा की हो या बजट भाषण की।
आज के ट्वीट के साथ लिखा है कि, अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं। लेकिन, जिस वेबसाइट का लिंक दिया गया है वह क्लिक करने पर ओपन ही नहीं हो रहा है।
मांगते मांगते थक जाओगे, मैं देते देते नहीं थकूंगा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पिछले बजट से लगातार एक बात अपनी लगभग सभी जनसभाओं में दोहरा रहे हैं। 'मांगते मांगते थक जाआगे, मैं देते देते नहीं थकूंगा'। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते है कि जनता के हित में उनसे जो भी मांग की गई हैं, उन्हें वो पूरा करने में पीछे नहीं हटे हैं। इसके अलावा सभी विधायकों और मंत्रियों को उन्होंने जनता के हित के लिए योजनाएं बनाने और उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश की है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 30 जून ट्वीट करते हुए कहा कि अपने फोन को चार्ज रखें।
इससे पहले 29 जून को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि फिर खुलेगा पिटारा, चमकेगा नया सितारा। अब इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ट्वीट ने सियासी गलियारे से लेकर आम जनता तक के बीच ये चर्चा शुरु कर दी कि आखिर प्रदेशवासियों को क्या मिलने वाला है?
Published on:
01 Jul 2023 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
