24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assembly Election: मनोज तिवारी का दावा- दिल्ली में बीजेपी बना रही है सरकार

मतदान के बाद AAP ने उठाए ईवीएम पर सवाल बीजेपी नेताओं ने बताया दिल्ली की जनता का अपमान
2 min read
Google source verification
manojtiwari.jpg

नर्इ दिल्ली। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि उन्हें ईवीएम पर पूरा भरोसा है। दिल्ली में बीजेपी 48 सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी EVM पर सवाल उठाकर दिल्ली की जनता का अपमान कर रही हैं।


मनोज तिवारी का कहना है कि AAP वाले एग्जिट पोल का परिणाम सामने आने के बाद भी परेशान क्यों हैं? उनको तो एग्जिट पोल 44 सीटें दे रहा है, फिर भी उनकी सांस उल्टी चल रही हैं। अभी से इनको EVM को दोष देने की बेचैनी बनी हुई है। ये एग्जिट पोल तीन बजे तक का है, उसके बाद 7-7:30 बजे तक वोटिंग हुई। बीजेपी 48+ सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम तो यही बोल रहे हैं कि EVM का रोना क्यों रो रहे हो? मतलब AAP अगर जीत गई तो EVM ठीक है और अगर बीजेपी जीत गई तो EVM खराब है। झारखंड में हम नहीं जीत पाए तो हमने EVM को दोष दिया है क्या? अपने कर्मों को दोष दो।


दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के अलावा भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने भी ट्वीट कर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के खाते में 50 सीटों के आने की बात कही है। हालांकि भाजपा के नेता कुछ भी कहें लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में पिछली बार के मुकाबले कम मतदान हुआ है और मतदाताओं की उदासीनता से राजनीतिक पार्टियां खासा परेशान हैं। विशेषकर मतदान का कम प्रतिशत भाजपा के लिए चिंता का सबब बन गया है।

शायद यही वजह है कि दिल्ली चुनाव नतीजों से पहले शनिवार देर रात तक भाजपा के दिल्ली दफ्तर में बैठक चलती रही। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, प्रभारी नित्यानंद राय और कई नेता मौजूद थे। बैठक में दिल्ली की हर एक सीट की समीक्षा की गई।

दिल्ली में चुनाव खत्म होने के बाद सभी एग्जिट पोल में जहां आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया गया है, वही भाजपा नेता इसे लेकर पशोपेश में हैं। रविवार तड़के तीन बजे तक चली बैठक में कम मतदान पर भी चर्चा हुई।