
Bhagwant Mann Family Career Comdey Shows Unknown Facts about Punjab New CM
पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी के लिए 16 मार्च का दिन काफी अहम है। राज्य को नया सीएम मिल गया है। आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने भारी वोटों से पंजाब में जीत हासिल की और इसके बाद पंजाब के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ भी ले ली। वैसे तो राजनीति में भी भगवंत मान ने अपने आपको बखूबी साबित किया है, लेकिन शुरुआत उन्होंने बतौर कॉमेडियन की थी। पंजाब इलेक्शन में विरोधियों को धूल चटाने वाले भगवंत मान की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कुछ फैक्ट्स जानते हैं।
कॉमेडी के जरिए कर दी कईयों की बोलती बंद
भगवंत मान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कॉमेडियन शुरू की थी। राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी बनने से पहले भगवंत मान ने अपने तलीफों और तंजों से विरोधियों को पस्त करने का माद्दा रखते हैं।
यह भी पढ़ें - पंजाब में AAP एक बार फिर रचेगी इतिहास, सरबजीत कौर बन सकती हैं विधानसभा की पहली महिला स्पीकर
जगतार जग्गी के साथ पहली कॉमेडी एलबम
हमेशा से कुछ हटककर करने की चाह रखने वाले भगवंत मान ने सक्सेसफुल एक्टिंग-कॉमेडी करियर को जिया है। भगवंत मान की पहली कॉमेडी एलबम जगतार जग्गी के साथ था।
दोनों ने पार्टनरशिप में 10 साल काम किया था। फिर भगवंत ने राणा रणबीर संग काम किया। भगवंत की दूसरी एलबम कुल्फी गरमा गरम थी। जो सुपरहिट रही।
सिद्धू ने किया मान को जज
भगवंत भगवंत मान टीवी के मशहूर शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा चुके। इस शो में वो कंटेस्टेंट्स थे और नवजोत सिंह सिद्धू जज थे।
कई पंजाब फिल्मों में किया काम
भगवंत मान ने कई सारी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। इन फिल्मों में भगवंत मान के अभिनय को सराहा तो गया, लेकिन वे कुछ खास पहचान नहीं बना पाए।
2011 में राजनीति में डेब्यू
वर्ष 2011 में राजनीतिक डेब्यू किया था। राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी। 2012 में उन्होंने इस पार्टी से चुनाव लड़ा था और हार गए थे। इसके बाद भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की। इस पार्टी के साथ जुड़ने के बाद मान का सम्मान राजनीति में लगाता बढ़ता गया।
2014 में भगवंत ने संगरूर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2022 में हुए इलेक्शन में भी भगवंत ने विजयी रहे।
पत्नी से हो चुके अलग
करियर में भले ही भगवंत मान ने एक मुकाम हासिल किया हो, लेकिन पर्सनल लाइफ को बैलेंस या संतुलित नहीं रख सके। भगवंत का तलाक हो चुका है। उनकी एक्स वाइफ का नाम इंदरजीत कौर है।
इस शादी से भगवंत के दो बच्चे हैं। हालांकि भगवंत की अपने बच्चों से बात नहीं होती है। 2015 में भगवंत ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक का खुलासा किया था।
राजनीति के लिए पत्नी से दूरी
उनका कहना था कि उन्होंने पंजाब को अपने परिवार के ऊपर चुना है। वे राजनीति के लिए पत्नी से अलग हो रहे हैं। भगवंत के इस बयान की आलोचना हुई थी।
यह भी पढ़ें - पंजाब में मिली करारी हार के बाद सिद्धू ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, एक लाइन में सौंपा Resignation
Published on:
16 Mar 2022 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
