
Bihar Assembly Election Result 2020: Election Commission Released 243 seats trend
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Election Results ) की मतगणना ( Counting ) जारी है। चुनाव आयोग ने शाम 6.00 बजे तक 243 सीटों पर रुझान जारी कर दिए हैं। अभी तक के रुझान के अनुसार, 126 सीटों पर एनडीए को बढ़त, 109 सीटों पर महागठबंधन आगे है। वहीं अब तक 108 सीटों पर एनडीए जीती, 92 सीटों पर महागठबंधन की जीत हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 6.30 बजे तक 3 करोड़ वोट गिने जा चुके हैं।
वहीं मोकामा सीट से आरजेडी उम्मीदवार बाहुबली अनंत कुमार सिंह जीते है। यहां BJP को हार का मुंह देखना पड़ा है। जबकि नरकटियागंज से बीजेपी की रश्मि वर्मा जीतीं हैं। नवीनगर सीट से आरजेडी के विजय कुमार सिंह जीते हैं। इस चुनाव परिणाम में कांग्रेस का खाता भी खुल गया है।, बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार विजेंद्र चौधरी जीते हैं। जबकि दरभंगा जिले की चार सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीते हैं।
अभी तक के रुझानों के मुताबिक बिहार में भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा 74 सीटों पर अभी आगे चल रही है। वहीं सहयोगी दल जेडीयू 41 सीटों पर आगे है। वहीं आरजेडी अभी 77 सीटों पर, जबकि कांग्रेस ( Congress ) भी 19 सीटों पर आगे चल रही है। सुबह के शुरुआती रुझान में महागठबंधन को बहुत बड़ा फायदा और एनडीए को काफी नुकसान देखने को मिल रहा था। लेकिन दूसरे फेज में महागठबंधन पिछड़ गया था लेकिन तीसरे फेज में महागठबंधन फिर से रफ्तार पकड़ रहा है।
बता दें कि बिहार के एनडीए गठबंधन में भाजपा के साथ जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी शामिल हैं, जबकि महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं। इसके अलावा केंद्र में एनडीए की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) बिहार में अलग होकर चुनाव मैदान में है।
Updated on:
10 Nov 2020, 7:49 PM IST
Published on:
10 Nov 2020, 12:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.