
बिहार: CM नीतीश ने अपने आवास पर कुशवाहा समाज के नेताओं की बुलाई अहम बैठक
पटना। आम चुनाव 2019 का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दल वोट के लिहाज से समीकरण बनाने का गणित भी लगाना शुरू कर चुके हैं। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने आवास पर एक बैठक बुलाई है। यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। बता दें कि इस बैठक में नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से जुड़े कुशवाहा समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।
कुशवाहा समाज को साधने की हो रही है कोशिश
आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि इस बैठक में कुशवाहा समाज के नेताओं और कार्यकर्ताओं से नाराजगी खत्म करने को लेकर चर्चा हो सकती है। कहा जा रहा है कि एनडीए के घटक दल रालोसपा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी और पूर्व मंत्री मंजू शर्मा के मंत्रिमंडल से हटने के बाद कुशवाहा समाज में नाराजगी की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि इस बैठक से पहले जदयू से कुशवाहा समाज के एकमात्र सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि कुशवाहा समाज नीतीश कुमार के पीछे गोलबंद है। संतोष कुशवाहा का यह बयान उपेन्द्र कुशवाहा पर इशारों-इशारों में हमले के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सीएम ने ये बैठक बुलाई है और आज से पहले भी ऐसी बैठकें होती रही हैं। हालांकि जब उपेंद्र कुशवाहा पर सांसद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये कोई मुद्दा नहीं है। कुशवाहा समाज समता पार्टी के समय से ही साथ है और बिहार के कोईरी-कुर्मी हमेशा से जेडीयू के साथ रहे हैं। वोटों के विखराव को लेकर उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज नीतीश कुमार के साथ है और नीतीश कुमार ही हमारे सर्वमान्य नेता हैं, इसलिए हमारा वोट कहीं नहीं जा रहा है।
Updated on:
30 Sept 2018 08:39 pm
Published on:
30 Sept 2018 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
