scriptBihar Election: अचानक एक्टिव हुए RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद, नीतीश कुमार को दी यह बड़ी सलाह | Bihar Election: Lalu Prasad Yadav Attack on Nitish Kumar | Patrika News

Bihar Election: अचानक एक्टिव हुए RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद, नीतीश कुमार को दी यह बड़ी सलाह

locationनई दिल्लीPublished: Oct 19, 2020 11:59:21 am

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

Bihar Election: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav ) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर कसा तंज
लालू ने कहा- नीतीश कुमार अब आप थक गए हैं, आपको आराम करना चाहिए

Bihar Election: Lalu Prasad Yadav Attack on Nitish Kumar

लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Vidhan Sabha Chunav ) की सरगर्मी चरम पर है। इस चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आलम ये है कि जैसे-जैसे प्रथम चरण के मतदान का समय नजदीक आते जा रहा है, सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुखिला लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) भी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट के जरिए बिहार के सीएम और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ( Nitish Kumar ) पर तंज कसा है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब आप थक गए हैं और आपको आराम करना चाहिए।
पढ़ें- BJP का बड़ा फैसला, इस राज्य में कांग्रेस विधायकों की पार्टी में ‘नो एंट्री’

लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

ऐसी चर्चा है कि बिहार में इस बार NDA बनाम महागठबंधन का मुकाबला है। हालांकि, इस बार राज्य में कई और गठबंधन बने हैं। जबकि, लोजपा अकेले ही चुनाव लड़ रही है। अब तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे थे। वहीं, अब उनके पिता और आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बिहार में अब हिंद महासागर भेजउल जाओ का?? पंद्रह बरस के नाकामी के ख़ाली गाल बजा के छिपाइबा?? ए नीतीश! तू थक गईल बाउडा अब जा आराम करअ।’ मतलब ये हुआ है कि बिहार में अब हिन्द महासागर को भेजा जाए क्या? नीतीश कुमार अब आप थक गए हैं, आपको अब आराम करना चाहिए। इस दौरान लालू प्रसाद ने एक कार्टून तस्वीर भी शेयर की है।
पढ़ें- COVID-19 को लेकर महात्मा गांधी के पोते का सरकार पर निशाना, बोले-खराब नीति के कारण बढ़ी ये महामारी

https://twitter.com/laluprasadrjd/status/1317783846423678976?ref_src=twsrc%5Etfw
लालू के बिना इस बार बिहार चुनाव

इस तस्वीर में एक शख्स पानी ले जाते कुछ लोगों से पूछ रहा है कि ई पानी लेकर कहां जा रहे भाई, कहीं आग लगी है क्या? उस पर उसे जवाब मिलता है कि समंदर बनाने जा रहे हैं बिहार में, नीतीश जी कहते हैं समंदर दो तब कारखाना लगाऊंगा। इस तस्वीर के बहाने बिहार के सीएम नीतीश कुमार निशाना साधा गया है। गौरतलब है कि पहली बार ऐसा है, जब लालू प्रसाद यादव बिहार चुनाव में प्रचार नहीं कर रहे हैं। क्योंकि, चारा घोटाला मामले में वह जेल में बंद है। हालांकि, उन्हें हाल ही में जमानत मिली थी। लेकिन, एक अन्य मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है। वहीं, बीमार होने के कारण वह RIMS में भर्ती हैं। अब देखना ये है लालू प्रसाद यादव के बिना बिहार की राजनीति इस बार किस करवट बैठती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो