26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारे पर जेडीयू की मुहर, जल्द होगी घोषणा

बिहार में 40 लोकसभा सीटों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 24 Oct 2018, 5:34 PM IST

bihar

बिहार एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारे पर जेडीयू की मुहर, जल्द होगी घोषणा

नई दिल्ली। बिहार में 40 लोकसभा सीटों के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को राजग के घटक दलों में शामिल लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने जहां अबतक सीटों के बंटवारे से संबंधित कोई चर्चा नहीं होने का दावा किया था, वहीं बुधवार को इसके ठीक उलट जद (यू) ने कहा कि राजग में सीटों का बंटवारा हो चुका है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। जद(यू) नेता आरसी़पी़ सिंह ने यहां राजग में सीटों के बंटवारे में किसी प्रकार के मतभेद से इंकार करते हुए कहा कि बिहार राजग में सीटों का बंटवारा हो गया है और राजग के बड़े नेता जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें— अमृतसर ट्रेन हादसाः जिस बेटे को मरा जान मां-बाप हो रहे थे बेहाल, वह अचानक निकल आया जिंदा

बिहार में सीट बंटवारे की बात

इससे पूर्व मंगलवार को लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने स्पष्ट किया था कि अभी तक बिहार में सीट बंटवारे की कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने लोजपा के लिए 40 सीटों में से सात पर चुनाव लड़ने का दावा भी किया था। उन्होंने कहा था कि पहले भी लोजपा ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था और इस बार भी पार्टी सात सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी।

यह खबर भी पढ़ें— अमृतसर रेल हादसा: ट्रेन ड्राइवर ने किया सुसाइड? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें

रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा था कि सीटों को लेकर अभी तक राजग के घटक दलों की बातचीत नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा, रालोसपा और लोजपा मिलकर चुनाव लड़ी थीं, जबकि अब राजग में जद(यू) भी शामिल हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग