13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Panchayat Chunav 2021: बिहार पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

Bihar Panchayat Chunav 2021: राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर घोषणा पूरी डिटेल्स की घोषणा की। कुल 11 चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 24 सितंबर जबकि आखिरी चरण के लिए 12 दिसंबर को वोटिंग होगी।

3 min read
Google source verification
bihar_panchayat_election_2021.jpg

Bihar Panchayat Election 2021 Notification Issued

पटना। बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच पंचायत चुनाव 2021 (Bihar Panchayat Chunav 2021) को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर घोषणा पूरी डिटेल्स की घोषणा की। कुल 11 चरणों में मतदान कराया जाएगा।

पहले चरण की वोटिंग 24 सितंबर जबकि आखिरी चरण के लिए 12 दिसंबर को वोटिंग होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही अब बिहार में किसी भी तरह की नई सरकारी योजना शुरू नहीं हो सकेंगी। हालांकि पुरानी योजनाएं यथावत जारी रहेंगी। अधिसूचना जारी होने के बाद अब बुधवार (25 अगस्त) से अगले सात दिनों तक छह अलग-अलग पदों के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकेंगे। यदि नामांकन के अंतिम दिन सार्वजनिक अवकाश होगा तो नामांकन की मियाद एक दिन बढ़ाई जा सकेगी।

यह भी पढ़ें :- Caste Census : CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में PM मोदी से मिले बिहार के नेता, धर्म पर सेंसस तो जाति पर क्यों नहीं?

प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भरने, इनकी जांच और प्रत्याशियों के लिए नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी 11 बजे दिन से शाम चार बजे तक नामांकन कर सकेंगे। नामांकन करने की अंतिम तिथि के बाद और तीन दिनों के अंदर नामांकन पत्र की जांच होगी। जबकि नामांकन पत्र की जांच की अंतिम तारीख के बाद दो दिनों का समय नाम वापसी के लिए दिया जाएगा।

बैलेट बॉक्स और EVM से होगी वोटिंग

चुनाव आयोग ने बताया है कि पंचायत चुनाव में बैलेट बॉक्स और EVM दोनों का इस्तेमाल होगा। इस बार के पंचायत चुनाव में ढाई लाख से अधिक बैलट बॉक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद बैलेट बॉक्स को मरम्मत कराया जा रहा है, जबकि कई नए मतदान पेटी भी तैयार कराई गई है।

यह भी पढ़ें :- बिहार: भागलपुर कॉलेज में खुले बाल रखने और सेल्फी पर बैन, छात्राओं ने बताया तालिबानी शरिया कानून

जानकारी के अनुसार बिहार पंचायत चुनाव 2021 में करीब दो लाख बैलट बॉक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। 6 पदों पर होने वाले पंचायत चुनाव में सरपंच और पंच के पदों पर बैलेट पेपर के जरिए चुनाव होगा। इसके लिए हर बूथ पर दो बैलट बॉक्स रखे जाएंगे और करीब 15 प्रतिशत बैलट बॉक्स रिजर्व रखे जाएंगे। इसके अलावा, 4 पद जिनमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए ईवीएम के जरिए वोटिंग होगी। बूथ पर 2 लाख बैलेट बॉक्स और 2 लाख EVM का इस्तेमाल होगा।

कहां-कहां और कब-कब होगा चुनाव

चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार, सबसे पहले बाढ़ग्रस्त इलाकों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 24 सितंबर को होगी। पहले चरण में 10 जिलों के 12 प्रखंडों में मतदान होंगे। इस बार कुल 2 लाख 59 हजार 260 पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें मुखिया व सरपंच के लिए 8387, वार्ड सदस्‍य के लिए 1 लाख 14 हजार 667, पंचायत समिति के लिए 11491, जिला परिषद सदस्‍य के लिए 1161 एवं पंच के एक लाख 14 हजार 667 पदों पर चुनाव होंगे। इस बार 534 प्रखंड में 1 लाख 13 हजार 891 बूथों पर 9 करोड़ 28 लाख ग्रामीण आबादी और 6.38 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पहला चरण :- 24 सितंबर, 10 जिला, 12 प्रखंड
दूसरा चरण :- 29 सितंबर, 32 जिला, 48 प्रखंड
तीसरा चरण :- 08 अक्टूबर, 33 जिला, 50 प्रखंड
चौथा चरण :- 20 अक्टूबर, 36 जिला, 53 प्रखंड
पांचवां चरण :- 24 अक्टूबर, 38 जिला, 58 प्रखंड
छठा चरण :- 03 नवंबर, 37 जिला, 57 प्रखंड
सातवां चरण :- 15 नवंबर, 37 जिला, 63 प्रखंड
आठवां चरण :- 24 नवंबर, 36 जिला, 55 प्रखंड
नौंवां चरण :- 29 नवंबर, 33 जिला, 53 प्रखंड
दसवां चरण :- 08 दिसंबर, 34 जिला, 53 प्रखंड
ग्यारवां चरण :- 12 दिसंबर, 20 जिला, 38 प्रखंड