
भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की, कांग्रेस हार के डर से हताश, पश्चिम बंगाल में TMC कार्यकर्ताओं पर हो कार्रवाई
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रतिनिधिनमंडल आज कई मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग से मिला । पीएम मोदी को चोर कहने, पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा होने और शिवराज सिंह के हेलीकॉप्टर को उतरने नहीं देने को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के समक्ष शिकायत पत्र सौंपा। चुनाव आयोग से शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बासी नकवी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पीएम को चोर और अपराधी कहना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन। कांग्रेस हार की हताशा में ऐसा बयान दे रहा है। नवकी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी गाली गैंग का हिस्सा बन गए हैं। राहुल ने झूठ की सारी सीमा पार कर दी है। बता दें कि राहुल गांधी चुनावी सभा और रैलियों में पीएम मोदी को रफाल डील को लेकर चौकीदार चोर है का नारा लगा रहे हैं। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को हत्यारा बोल रहे हैं। इसको लेकर भाजपा ने आयोग से शिकायत की है।
मतदान रोकने वालों पर हो कार्रवाई
नवकी ने पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडे चुनाव में बाधा पहुंचा रहे हैं। राज्य में भयमुक्त माहौल में चुनाव नहीं हो रहा है। तत्काल मतदान रोकने वालों पर कार्रवाई हो। नकवी ने चर्चा करते हुए कहा कि शिवराज के हेलीकॉप्टर को उतरने नहीं दिया गया। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में चुनाव के दौरान हिंसा होने पर भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया है। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में मुख्तार अब्बास नकवी, विजय गोयल और अनिल बलूनी मौजूद थे।
Updated on:
29 Apr 2019 02:10 pm
Published on:
29 Apr 2019 02:10 pm
