नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के कोडरमा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म होना चाहिए। बात चाहे पाकिस्तान के आतंकवादियों की हो या फिर घर में छुपे गद्दारों की, जो देश से गद्दारी करने की कोशिश करेगा उसे घर में घुसकर मारेंगे। मोदी ने कहा सेना में युवा मातृभूमि के लिए जाते हैं। कांग्रेस का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा कि सेना के बारे में वो उल्टी सीधी बातें करते हैं, ये चौकीदार किसी को छोड़ने वाला नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को देश की चिंता नहीं है। इनके घोषणा पत्र में साफ है कि उसके सहयोग से अगर सरकार बनती है तो देशद्रोह का कानून हटा दिया जाएगा। यानि जो नक्सलियों को मदद देने वाले लोग हैं उन पर कार्रवाई करना मुश्किल होगा।