दरअसल, भाजपा सांसद होने के साथ पार्श्व गायक, लाइव कलाकार, टेलीविजन होस्ट, अभिनेता, और आसनसोल से संसद सदस्य भी हैं। वर्तमान में वह भारत में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मुनमुन सेन बहुत तेजी से बदल गई हैं। वह अब निजी हमले भी करने लगी हैं। मुझे उनसे इस बात की उम्मीद नहीं थी। बता दें कि मुनमुन सेन लोकप्रिय बंगाली अदाकारा हैं। वह बंगाली, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी और कन्नड़ फिल्मों में बेहतर अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वह 60 बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।