28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द पर भाजपा हुई सख्त, दिग्विजय सिंह को कांग्रेस से बाहर करने की रखी मांग

संबित पात्रा ने कहा है कि ऐसे बयानों से पाकिस्तान को फायदा पहुंचता है।

2 min read
Google source verification
patra

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्गविजय सिंह एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और हिंदू आतंकवाद पर दिए बयान को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। अब उनके बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी से दिग्विजय सिंह को कांग्रेस से बाहर करने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के इस बयान को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। मध्य प्रदेश में चुनाव आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस तरह का बयान कांग्रेस के कोर एजेंडे को दर्शाता है। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय फिर इस तरह का बयान दे रहे हैं। संबित पात्रा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'हम कांग्रेस से मांग करते हैं कि उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाए। दिग्विजय सिंह ने देश के करोड़ों हिंदुओँ पर उंगली उठाई है और उन्हें आतंकी बताकर बदनाम किया है।' उन्होंने पूछा क्या राहुल गांधी हिंदुत्व से बाहर हैं?

फिर गरमाई वेमुला पर सियासत, रोहित की मां बोलीं - मैंने अपनी मर्जी से पीएम मोदी के खिलाफ बोला था

भाजपा ने बोला कांग्रेस पर जोरदार हमला
भाजपा ने एक बार फिर से जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस अपने फायदे के लिए हिंदू आतंकवाद का जिक्र बार-बार करती रही है। कांग्रेस यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हिंदू आतंकवाद का फ्रेज गढ़ने का काम करती थी और इसे कोर्ट में साबित करने की कोशिश भी की, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

धरने से 'बीमार' हुए सीएम अरविंद केजरीवाल, इलाज के लिए गुरुवार को जाएंगे बेंगलुरु

'पाकिस्तान को मिलेगा लाभ'
वहीं संबित पात्रा ने ये भी कहा है कि ऐसे बयानों से पाकिस्तान को लाभ मिलेगा। पात्रा ने कहा कि ईद से पहले कश्मीर में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है। ऐसे समय में हिंदुओं को आतंकवादी बताया जा रहा, जिसका सीधा-सीधा फायदा पाकिस्तान को मिलता है। इन्हीं बयानों के आधार पर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को बताता है कि सीमापार से कोई आतंकवाद नहीं है बल्कि वो हिंदू आतंकवादी हैं।

क्या बोले दिग्गविजय सिंह?

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, 'जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकी पकड़े गए हैं वे सब आरएसएस के कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने संघ पर आतंकवाद और नफरत फैलान का आरोप लगाते हुए कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे भी संघ के सदस्य थे।' हालांकि उन्होंने अपने बयान पर शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि, 'मैंने कभी भी हिन्दू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, मैंने हमेशा संघी आतंकवाद की बात कही है।