Published: Aug 08, 2023 11:12:01 am
Prashant Tiwari
Delhi Ordinance: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अलावा, विपक्ष ने अपनी संख्या बढ़ाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीमार शिबू सोरेन को भी सदन में बुलाया।
दिल्ली अध्यादेश पर बहस के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहें। उनकी ढलती उम्र और खराब स्वास्थ्य के बाद भी वह वोटिंग तक व्हील चेयर पर बैठे रहें। पूर्व PM को इस तरह से संसद में लाने और बिल के खिलाफ वोटिंग तक रोके जाने पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। इसके साथ ही भाजपा ने कांग्रेस पर पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान करने का भी आरोप लगाया।