नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर लगातार शिवसेना की मुश्किल बढ़ती जा रही है। एनसीपी के बाद अब कांग्रेस के विधायकों का समर्थन मिलने हो रही देरी ने शिवसेना के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है। इस बीच जो सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है वो ये कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद बीजेपी ने एक बार शिवसेना से बातचीत की पहल की है।