
BJP Leader Varun Gandhi Raised Questions On Issue Of LPG Prices Hike
बीजेपी के नेता वरुण गांधी आए दिन अपनी ही पार्टी की रीति और नीतियों के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है। दरअसल रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर वरुण गांधी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रसोई गैस को सजावट की वस्तु बताते हुए तंज कसा। इससे पहले भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर वरुण गांधी सरकार को घेरा था। आम आदमी पर पड़ रही महंगाई की मार को लेकर वरुण गांधी लगातार आवाज उठाते रहे हैं।
देश में इन दिनों लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम प्रोडक्ट के दामों को लेकर वरुण गांधी आवाज बुलंद की है। अपनी ही सरकार को घेरते हुए वरुण गांधी ने रसोई गैसे के बढ़ते दामों पर आपत्ति जताई है। यही नहीं उन्होंने केंद्र सरकार की उज्जवला योजना पर भी निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें - वरूण गांधी एक बार फिर भाजपा पर बरसे कहा, देश में खाली है 60 लाख स्वीकृत पद
वरुण गांधी ट्वीट के जरिए केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा- 'चूल्हे पर लकड़िया, जल रही हैं और लाल सिलेंडर सजावट की वस्तु बना हुआ है, गैस की पासबुक के पन्नों में महीनों से कोई एंट्री नहीं चढ़ी है।
ये उन लाखों महिलाओं का दर्द है जिन्हें हमने ‘धुएं से आजादी’ का सपना दिखाया था। यह वही महिलाएं हैं जिन्होंने हम पर सबसे अधिक भरोसा जताया था।'
उज्जवला योजना का उड़ाया मजाक
वरुण गांधी ने अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री की उज्जवला योजना का भी मजाक उड़ाया। दरअसल देश के कई गरीब परिवारों को केंद्र सरकार की ओर से उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मुहैया कराए गए थे, लेकिन बढ़ते दामों के चलते लोगों के घरों में सिलेंडर सिर्फ सजावट की वस्तु बनकर रह गए। लोग लकड़ी के चूल्हे पर ही खाना पकाने को मजबूर हैं।
सिलेंडरों को भरना गरीब इंसान की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। सरकार की इसी नीति को लेकर बीजेपी के सांसद वरुण गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है।
यह भी पढ़ें - सांसद वरुण गांधी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना कहा, शांतिपूर्ण प्रदर्शन है सबका अधिकार
Published on:
09 Jul 2022 12:40 pm

बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
