भाजपा नेता भुपेन्द्र ने कहा कि भारत में 9.30 लाख चुनाव बूथ है। जबकि एक करोड से अधिक सरकार कर्मचारी इन बूथों पर तैनात किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि आंकड़े के अनुसार 2011 के चुनावों में 1600 से 1700 करोड़ रुपए का खर्च हुआ था, जबकि 2014 में यह चुनावी खर्च बढ़कर 4000 करोड़ हो गया था। भाजपा नेता ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव के फार्मुले से चुनावी खर्च में बड़ी कमी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा कोई पहला राष्ट्र नहीं होगा, जो इस फार्मुले को अपनाएगा, इससे पहले भी दुनिया के कई देश एक राष्ट्र, एक चुनाव की प्रणानी पर काम कर रहे हैं और बेहद सफल रहे हैं।