25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

’48 महीने बनाम 48 साल’…जनता के बीच इस तरह होगा मोदी सरकार का प्रचार

लोक सभा चुनाव से पहले सरकार अपनी चार साल की उपलधियों को देश भर में प्रचारित करने की योजना बना रही है।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव से देश में उठा सियासी तूफान अब थमता नजर आ रहा है। इधर 27 मई 2018 को मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। सरकार ने इस उपलब्धि को प्रचारित करने के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं।अगले लोक सभा चुनाव से पहले सरकार अपन्मी चार साल की उपलधियों को देश भर में प्रचारित करने की योजना बना रही है।

बीजेपी का एक्शन प्लान

2019 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अब कमर कस ली है। नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर पार्टी की कोशिश है कि सरकार की 4 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाया जाय और इसके जरिये 2019 में वोट बैंक को लुभाया जाय। सरकार की 4 साल की उपलब्धियों को देश के हर गांव तक पहुंचाने का एक्शन प्लान बीजेपी ने तैयार कर लिया है।

गूगल ने दी राजा राममोहन राय को श्रद्धांजलि, भारतीय पुनर्जागरण के नायक की याद में बनाया डूडल

पार्टी इसके लिए करीब 15 दिन का जन जागरूकता अभियान छेड़ेगी, जिसमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश होगी। इसके अलावा सरकार के सत्र पर भी उपलब्धियों को प्रचारित करने की योजना बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि सरकारी मसौदे में कांग्रेस पर विकास की रफ्तार धीमी रखने का आरोप लगाया जाएगा जबकि यह साबित करने की पुरजोर कोशिश होगी कि भाजपा के काल में देश ने ऊंचाइयों को छुआ है।

48 साल बनाम 48 महीने

अपने चार साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए सरकार ने चार वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों की समिति बनाई है। सरकार द्वारा गठित इस समिति में नितिन गडकरी , स्मृति ईरानी , पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान हैं। इस समिति ने सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने के लिए विस्तृत खाका तैयार किया है। '48 साल बनाम 48 महीनों' के नारे के साथ भाजपा और कांग्रेस की सरकारों के काम-काज का मूल्यांकन जनता के बीच ले जाया जाएगा। सरकार की कुछ बहुचर्चित योजनाओं को प्रचारित करने के सिवाय कुछ अन्य योजनाओं और उनके परिणाम को जनता के बीच ले जाया जाएगा।

स्थानीय स्तर तक होगा प्रचार

बताया जा रहा है कि यह प्रचार राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तर पर होगा। सरकार का लक्ष्य राज्यों के कोने कोने में जाकर लोगो तक सरकार कि उपलब्धियों कि जानकारी देना है। इस मिशन के दौरान सरकार के सभी मंत्रालय अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा रखेंगे। सभी मंत्री अलग-अलग राज्यों में प्रेस कांफ्रेंस तथा जनसभाएं करेंगे और जनता को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देगें।

सीएम बनते ही को बड़ा तोहफा देंगे कुमारस्वामी, कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

इसके अलावा विज्ञापनों और प्रचार के जरिये भी लोगो तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाई जाएंगी।गांव-गांव बिजली के बाद अब घर-घर बिजली पहुंचाने का लक्ष्य, बुलेट ट्रेन, उज्जवला योजना, अन्नपूर्णा योजना, हर दिन 50 किलोमीटर सड़क जैसे नए लक्ष्यों को जनता के सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही सरकार पिछले चार साल के आर्थिक विकास को भी रेखंकित करेगी।