10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर भाजपा ने उठाया सवाल, अमित मालवीय ने पूछा – विदेश में क्यों बिताते हैं इतना समय

Rahul Gandhi Foreign Visit BJP Attack कांग्रेस नेता राहुल गांधी 30 मई को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे थे। आज शाम वह भारत लौट आएंगे। मंगलवार को राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर भाजपा ने सवाल उठाते हुए पूछा, आखिरकार राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं?

2 min read
Google source verification
amit_malviya_rahul_gandhi.jpg

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी

पीएम मोदी आज से अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं। और सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शाम तक अमेरिका से भारत लौट आएंगे। चौंकाने वाली बात है। राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर भाजपा ने सवाल उठाया है। राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को रहस्यमयी बताते हुए भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सवाल दागा कि राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं? मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अपनी विदेश यात्राओं के दौरान भारत के हितों के विरोधी विदेशी एजेंसियों और समूहों के साथ गुप्त बैठकें करने का आरोप लगाते हुए उनकी विदेश यात्राओं के उद्देश्य पर भी सवाल उठाया। अमित मालवीय ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं, खासकर उनकी यात्राओं का एक बड़ा हिस्सा रहस्य में डूबा हुआ है?



अमित मालवीय ने उठाए सवाल

अमित मालवीय ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए आगे कहा, भारत के हितों के विरोधी विदेशी एजेंसियों और समूहों के साथ उनकी गुप्त बैठकों की कई रिपोर्टें इन यात्राओं के उद्देश्य पर और सवाल उठाती हैं।

यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi in US : अडानी पर सवाल उठाया तो मेरी सांसदी गई

भारत विरोधी ताकतों के साथ बैठकें करते हैं राहुल - भाजपा का आरोप

भाजपा लगातार राहुल गांधी पर यह आरोप लगाती रही है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी विदेश यात्राओं के दौरान भारत, भारतीय लोकतंत्र और भारतीय संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं और भारत विरोधी ताकतों के साथ बैठकें करते हैं। कांग्रेस की तरफ से भी भाजपा के इन आरोपों का जोरदार जवाब दिया जाता है।

30 मई से हैं राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर, आज लौटेंगे

राहुल गांधी 30 मई को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे थे। वहां राहुल गांधी ने प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद किया था। वाशिंगटन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। राहुल गांधी ने 6 मार्च को भी कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में सरकार के खिलाफ बात की थी।

अमेरिकी दौरे पर गए पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार 20 जून से अमेरिका और मिस्र की पांच दिवसीय राजकीय दौरे पर है। अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 21 जून से 23 जून तक संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा करेंगे।

यह भी पढ़ें - YSRTP का क्या कांग्रेस में होगा विलय! चर्चाओं के बीच YSRTP सुप्रीमो शर्मिला ने दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई