12 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में भाजपा ने CAA के समर्थन में निकाला मार्च, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल

BJP की दिल्ली इकाई ने CAA के समर्थन में पार्टी के प्रदेश कार्यालय से राजीव चौक तक एक मार्च निकाला मीनाक्षी लेखी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि "देश में अराजकता और भ्रम का वातावरण बनाया जा रहा है

2 min read
Google source verification
f.png

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में रविवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय से राजीव चौक तक एक मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मार्च का नेतृत्व भाजपा सांसद मिनाक्षी लेखी ( BJP MP Minakshi Lekhi )
ने किया। इस मौके पर मीनाक्षी लेखी ( Minakshi Lekhi ) ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि "देश में अराजकता और भ्रम का वातावरण बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री बार बार कह रहे हैं कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं जाएगी। यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए हैं, फिर भी इस मुद्दे पर कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियां देश में लोगों के बीच डर पैदा कर रही हैं।

पूर्व विधायक तनावड़े को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गोवा भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त

मीनाक्षी ने कहा कि हमारी सरकार 2014 में आई, जबकि जिन लोगों को नागरिकता मिल रही है वे 2014 के पहले से भारत मे रह रहे हैं। हमारे कार्यकाल में ये लोग नहीं आए थे। हम सिर्फ मानवता के नाम पर उन्हें नागरिकता दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किया गया है। इस मार्च में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी को भी शिरकत करना था, लेकिन चुनाव समिति की बैठक की वजह से ये नेता नहीं आ पाए।

प्रियंका गांधी ने भाजपा को घेरा, गौरव चंदेल हत्याकांड में उप्र सरकार को बताया सुस्त

इससे पहले शनिवार को भी देश के दूसरे भागों में भाजपा ने सीएए के समर्थन में रैलियां निकाली। शनिवार को मध्य प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार में कई जगहों पर नागरिकता कानून के समर्थन में जन जागरण रैलियां निकाली गईं। दिल्ली के कई कॉलेजों में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नागरिकता कानून के समर्थन में रैलियां निकाली गईं।

पश्चिम बंगाल: बेलूर मठ से बोले PM मोदी, सीएए अधिकार देने के लिए है, लेने के लिए नहीं

गौरतलब है कि पांच जनवरी से ही भाजपा नागरिकता कानून के समर्थन में देश भर में अभियान चला रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए के समर्थन में दिल्ली से जनजागरण अभियान की शुरुआत की थी।