नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में बेलगवी गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि क्या सिद्धारमैया ठीक से काम करते तो महादयी नदी का पानी किसानों के खेतों तक पहुंच गया होता । उन्होंने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस की सरकार ने पिछले पांच साल में केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। कर्नाटक में विकास और अहम समस्याओं का समाधान केवल भाजपा कर सकती है। इसलिए प्रदेश की जनता इस बार बीएस येदियुरप्पा को सत्ता में लाने का काम करेगी। भाजपा की सरकार बनने के छह महीने के भीतर महादयी जल विवाद मुद्दे का समाधान करादिया जाएगा।