6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

बोतलगंज में 4 दुकानों का ताला तोडक़र बदमाश ले उड़े लाखों का सामान

लाखों रुपए की सामग्राी चोरी कर ले गए

Google source verification


मंदसौर
पिपलियामंडी.में बीती रात्रि गांव बोतलगंज में हाईवे पर बस स्टेंड स्थित मोबाइल, किराना दुकान व ऑटो गैरेज की चार दुकानों ताला तोडक़र बदमाश लाखों रुपए की सामग्राी चोरी कर ले गए। रात्रि में सीसीटीवी में तीन बदमाश भी कैद हुए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी। दुकान संचालक दिनेश कोठारी ने पिपलिया थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि सुबह बस स्टेंड स्थित मोबाइल की दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो मोबाइल व अन्य सामग्री नदारत थी। कोठारी ने बताया कि करीब 25 स्मार्ट मोबाइल, चार्जर, स्मार्ट वॉच, ब्ल्यूटूथ, ईयर फोन सहित अन्य सामान ले गए। इसी तरह पास ही मेरे भाई अनिल पिता शांतिलाल कोठारी की दुकान का ताला तोडक़र भी चोर सामान ले गई। इसके अलावा चोर एहसान पिता सुल्मान मोहम्मद की ऑटो गैरेज दुकान से भी पाने व आईल की पेटी, आबिद पिता अहमद की दुकान से भी ताला तोडक़र गुटखे, नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
….