तीन राज्यों में होने वाले उपचुनाव के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने हरियाणा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की 1-1 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इन तीनों सीटों पर 3 नवंबर, 2022 को मतदान होना प्रस्तावित है।
हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के पुत्र भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा है। तेलंगाना के मुनुगोड़े सीट से कोमातिरेड्डी रोजगोपाल रेड्डी को बीजेपी ने अपना कैंडिडेट बनाया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश की गोला गाकरननाथ सीट से बीजेपी ने अमन गिरि को चुनाव मैदान में उतारा है।