3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सहित 200 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, राहुल गांधी ने कहा – मैं किसी से नहीं डरूंगा

राहुल गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला। ट्विट कर कहा - संघर्ष के खिलाफ मेरा अभियान जारी रहेगा। गांधी जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 2 Oct 2020, 8:05 AM IST

rahul gandhi

राहुल गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला।

नई दिल्ली। हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जाने के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज होने के बाद राहुल गांधी ने ट्विट कर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने अपने ट्विट में गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि मैं किसी से नहीं डरूंगा।

अन्याय के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष

शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने ट्विट में गांधी जयंती को सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि ‘मैं दुनिया में किसी से नहीं डरूंगा... मैं किसी के अन्याय के समक्ष नहीं झुकूंगा, मैं असत्य को सत्य से जीतूं और असत्य का विरोध करते हुए मैं सभी कष्टों को सहने की हर कोशिश करूंगा। गाँधी जयंती की शुभकामनाएँ।

Gandhi Jayanti : राष्ट्रपिता का पसंदीदा भजन ‘वैष्णव जन’ अब कश्मीरी भाषा में भी फैलाएगा शांति का संदेश

शरद पवार ने बताया अति निंदनीय

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को रास्ते में रोके जाने पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उत्तर प्रदेश सरकार की निंदा की है। उन्होंने ट्विट कर कहा है कि राहुल गांधी के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस का वर्ताव अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस द्वारा राहुल को रोकना किसी भी नजरिए से सही नहीं है।

यूपी पुलिस ने हाथरस जाने से रोका

इससे पहले गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जाते वक्त उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को जबरन रास्ते में रोक दिया था। जब राहुल गांधी नहीं माने तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जब Lal Bahadur Shastri के कहने पर पूरा देश रखने लगा सप्ताह में एक दिन का उपवास, जानें क्यों?

पीड़ित परिवार से हम क्यों नहीं मिल सकते?

यूपी पुलिस ने राहुल गांधी से कहा कि आपको आगे नहीं जाने देंगे। आपको अरेस्ट कर रहे हैं। राहुल ने पुलिस से कहा कि मैं अकेले जाना चाह रहा हूं। इसपर पुलिस ने कहा कि आप को धारा 188 के तहत अरेस्ट कर रहा हूं। पुलिस ने कहा कि धारा 188 के तहत आप भीड़ के साथ नहीं जा सकते। इस पर राहुल गांधी ने पुलिस से पूछा कि हाथरस के पीड़ित परिवार से हम क्यों नहीं मिल सकते?

200 से ज्यादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अब यूपी पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत 153 नामजद और 50 अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ गौतम बुद्धनगर के ईकोटेक थाने में आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।