
CG Election 2023 : चुनाव में अपनी सीट जमाने 2 भाजपा नेताओं में छिड़ी जंग, इधर कांग्रेस पार्टी में चल रही दोस्ती
CG Assembly Election 2023 : नवागढ़ विधानसभा की राजनीति में इन दिनों उठापटक का दौर जारी है। भाजपा में दो दिग्गजों का टकराव रोकने में पार्टी असफल है। पूर्व मंत्री दयालदास बघेल एवं भाजपा जिला उपाध्यदक्ष विकास दीवान के बीच तकरार बढ़ते क्रम पर है। दोनों अपने हिसाब से शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। (cg assemby election) बघेल का जनसंपर्क जारी है, तो दीवान बैठक का दौर चला रहे है। कभी दयाल दास बघेल एवं दीवान एक बाइक के दो सवारी थे, आज दोनो एक-दूसरे का इंजन सीज करने में जुटे हैं।
CG Assembly Election 2023 : कुछ दिन पूर्व ग्राम संबलपुर में भाजपा टिकट के दावेदारों का फोटो शूट हुआ जिसमें देवादास, मधुराय, डा जगजीवन खरे, हरिकिशन कुर्रे सहित वे लोग जुटे जो दीवान खेमे से जुड़े हैं। बघेल इस आयोजन से दूर रहे। इसके बाद ग्राम दाढ़ी में आयोजन हुआ उसी दिन कोर ग्रुप की बैठक हुई। (cg election 2023) इनसे जुड़े लोगो की माने तो नवागढ़ में जो विवाद हुआ उसकी भनक हाई कमान तक है। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है वैसे-वैसे इनके तकरार बढ़ते क्रम पर है।
CG Assembly Election 2023 : भाजपा में जो स्थिति है ठीक इसके विपरित कांग्रेस में है। विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे से राज महंत विजय बघेल सीधे टक्कर ले रहे थे। (cg politics) जिला पंचायत सदस्य शशि प्रभा गायकवाड़, सुशीला जोशी की सक्रियता किसी से छिपी नहीं है। कोई दस दिन पहले तक विजय बघेल, गुरुदयाल बंजारे दोनों अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच जाने क्या हुआ दोनों एक साथ हो गए। मन साझा हो न हो, मंच साझा कर रहे हैं। (political news) मारो, दाढ़ी के आयोजन में साथ देखकर दोनों के समर्थक चिंतित है। न हंसते बन रहा है न रोते। कांग्रेस में हाई कमान का हवाला दिया जा रहा है, यह हाई कमान का डर है या हाई प्रेशर कुछ दिनों में साफ हो जाएगा।
तंत्र चलेगा या मंत्र
CG Assembly Election 2023 : नवागढ़ विधानसभा के जानकार यादव ने कहा कि भाजपा के तकरार को निपटाने में शीर्ष नेतृत्व रुचि नहीं ले रहा है। पूर्व मंत्री दयालदास बघेल की सक्रियता के साथ देवादास चतुर्वेदी, डा जगजीवन खरे तो प्रचार रथ ही मैदान में छोड़ दिए हैं। (cg political news) इधर कांग्रेस में विधायक गुरुदयाल बंजारे ने अपने गुरुमंत्र का प्रभाव दिखाना शुरू कर दिए हैं। अभी विजय बघेल साथ में चल रहे हैं आने वाले दिनों में कुछ और परिवर्तन संभावित है। (cg politics) यादव ने कहा वैसे इस सावन टिकट पाने वाले अधिकांश लोग ज्योतिषी एवं तांत्रिक के संपर्क में हैं। तंत्र चलेगा या मंत्र जनता जानती है।
Published on:
01 Aug 2023 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
