5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG politics: पद्मश्री उषा बारले को बीजेपी दुर्ग के इस विधानसभा से बना सकती है उम्मीदवार, चर्चा हुई तेज

CG Politics: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भिलाई में कदम रखते ही राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा सरगर्म हो गई कि पद्मश्री उषा बारले को विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट मिलना तय है। उन्हें आरक्षित सीट अहिवारा से मैदान में उतारा जा सकता है।

2 min read
Google source verification
CG politics: पद्मश्री उषा बारले को बीजेपी दुर्ग के इस विधानसभा से बना सकती है उम्मीदवार, चर्चा हुई तेज

CG politics: पद्मश्री उषा बारले को बीजेपी दुर्ग के इस विधानसभा से बना सकती है उम्मीदवार, चर्चा हुई तेज

CG Politics:बारले परिवार ने गृहमंत्री के स्वागत में घर के दरवाजे पर स्वागत बोर्ड लगाया। सभी रास्तों में सफेद रंग से रंगोली बनाई थी। इससे सड़क खूबसूरत नजर आ रही थी।

CG Politics:पद्मश्री उषा ने गृहमंत्री शाह को ठेठरी, खुरमी, अरसा और तिल का लड्डू पेश किया। उन्हें नारियल पानी दिया। चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने उनके परिवार के सदस्यों बेटा, बेटी व अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात की। गृहमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, दुर्ग के सांसद विजय बघेल भी मौजूद थे।

CG Politics: पद्मश्री ने बताया कि 22 मार्च को उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस दौरान गृहमंत्री से मुलाकात हुई, तब उन्होंने कहा था कि भिलाई आने पर घर आऊंगा। और आज वादे के मुताबिक बाबाजी 22 जून को घर आए। घर आने पर उन्हें परिवार के सदस्यों से मुलाकात करवाई।

सड़क पर हाथ जोड़ कर विदा किया

CG Politics:गृहमंत्री जब लौटने लगे तब उषा बारले घर से निकलकर सड़क तक चली आई। उस समय उनकी स्थिति ऐसी थी कि उन्हें चिलचिलाती धूप में चप्पल पहनने का भी ध्यान नहीं रहा। उन्होंने हाथ जोड़कर गृहमंत्री शाह और दूसरे तमाम नेताओं को विदा किया।

चुनाव की बात अभी नहीं

CG Politics:अहिवारा से टिकट मिलने के सवाल पर उषा बारले ने कहा कि अभी से इस विषय पर कुछ नहीं कह सकती। भविष्य में क्या होगा, कहना जल्दबाजी होगी

यह भी पढ़ें CG Politics : भाजपाइयों ने केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाया गांव-गांव तक, जनसंपर्क अभियान आयोजित कर सौंपे सम्मान पत्र

लगाया गया एसी

CG Politics: गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने पद्मश्री उषा बारले के आवास में एयरकंडीशन भी लगा दिया था। गृहमंत्री के रवाना होते ही उसे निकाला गया। गृहमंत्री से दिल्ली में पंडवानी गायिका ऊषा बारले की मुलाकात के दौरान जो फोटो लिए थे, उसका फ्लैक्स दीवार में लगाया गया था।