
इस बार सरकार का बदलना तय है: साव
रायपुर। Arun Sao attacked Rahul Gandhi's visit: राहुल गांधी की बिलासपुर में होने वाली सभा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सियासी हमला बोला है। साव ने कहा, कांग्रेस के नेता कहीं भी जाएं, कुछ भी करें, जनता का मन अटल है। इस बार सरकार बदलना तय है। छत्तीसगढ़ की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। पांच साल में सरकार ने दोनों हाथों से लूटने का काम किया है।
बिलासपुर संभाग में बीजेपी की बढ़त पर अरुण साव ने कहा, कांग्रेस को छतीसगढ़ के नेताओं पर भरोसा नहीं है। सरकार को जवाब देना पड़ेगा कि (CG Politics News) क्या जनता का भरोसा समाप्त हो गया है। भरोसा टूट गया है, इसलिए भरोसे की यात्रा निकलनी पड़ रही है।
उन्होंने कहा, भाजपा की परिवर्तन यात्रा को अपार सफलता मिल रही है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कोंडागांव, सुकमा की यात्रा को लेकर उन्होंने(Arun Sao attacked Rahul Gandhi's visit) कहा, ये सब पुराने समय के किए काम हैं। चुनाव के समय सौगात दे रहे, क्योंकि 5 साल कुछ काम नहीं किया। विकास के सारे कम ठप रहे हैं।
Published on:
25 Sept 2023 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
