
cm बघेल ने अरुण साव पर बोला हमला
Cm Baghel Attacked Arun Sao: रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के बयान पर पलटवार किया है। साव ने अच्छी बात कहीं है। क्योंकि रमन सिंह ने स्वीकार किया है कि 1 साल कमीशन बंद कर दो तो 30 साल राज करेंगे। कमीशन लेना बंद नहीं किए और सत्ता से चले गए।
Cm Baghel Attacked Arun Sao: 15 साल की सरकार 15 सीट में सिमट गई। अरुण साव पहले अपने घर से शुरुआत कर लें। जितने कमीशनखोर है, उनके घरों में जो चलाना है, वो चलाए। हम बुलडोजर चलाने में विश्वास नहीं रखते हैं। हम कानून पर विश्वास करते हैं। हमारे छत्तीसगढ़ में कानून का राज है। बता दें कि एक दिन पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा था कि यदि हमारी सरकार आती है, तो भ्रष्टाचार करने वाले अपराधियों और अधिकारियों के घर पर बुलडोजर चलवाएंगे।
Published on:
16 Aug 2023 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
