राजनीति

CG Politics: कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, चुनाव तैयारी के लिए किया रिचार्ज

Dhamtari Politics News: जिले में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत छाती जोन कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर के नेतृत्व में छाती जोन की संगठनात्मक बैठक ग्राम छाती में आयोजित हुई।

less than 1 minute read
Jun 26, 2023
CG Politics: कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, चुनाव तैयारी के लिए किया रिचार्ज

CG Politics News: छाती। जिले में बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत छाती जोन कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर के नेतृत्व में छाती जोन की संगठनात्मक बैठक ग्राम छाती में आयोजित हुई।

इसमें छाती, कंडेल, डोड़की, बोड़रा-स,भोथली, झिरिया, उड़ेना, गागरा, शंकरदाह, सेहराडबरी, हरफतराई, बलियारा, नवागांव-क, बिजनापुरी, सरसोपुरी, संबलपुर के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। नीशु चन्द्राकर ने कहा कि प्रदेश में स्वाभिमान की एक नई लहर चली हैं। अपनी परंपराओं और संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ा जा रहा है। जीवन स्तर को ऊंचा (CG Politics) उठाने की दिशा में किया जा रहा प्रयास विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर चुनावी तैयारी जुट जाने का आह्वान किया।

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष ग्रामीण घनश्याम साहू, जोन अध्यक्ष राकेश देवांगन, श्रीराम केले, चमन साहू, भानुप्रताप नेताम, गैंदलाल साहू, नरोत्तम सिन्हा, उमेश सिन्हा, सोहन देवांगन, सुदेश बांधे, तेजराम सिन्हा आदि मौजूद रहे।

Published on:
26 Jun 2023 07:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर