
चुनाव से पहले चंद्रबाबू नायडू ने चला बड़ा सियासी दांव, आंध्र के बेरोजगार ब्राह्मणों का कार देने का किया ऐलान
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ राज्य विधनसभा का चुनाव भी होगा। इन चुनावों में जीत हासिल करने के लिए सीएम चंद्रबाबू नायडू ने मतदाताओं को लुभाने का काम शुरू कर दिया है। लोगों को पहले स्मार्टफोन देने का ऐलान करने के बाद सीएम चंद्रबाबू नायडू अब बेरोजगार ब्राह्मणों को कार देने का ऐलान किया है।
पहले चरण में 50 कार को हरी झंडी
चंद्रबाबू नायडू पहले ही कह चुके हैं कि जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य को 14 मिलियन स्मार्टफोन चाहिए। उन्होंने राज्य के हर परिवार को स्मार्टफोन देने का ऐलान किया था और अब उनकी नजर राज्य के युवा ब्राह्मणों पर है। मुख्यमंत्री नायडू शुक्रवार को अमरावती में अपने शिविर कार्यालय से बेरोजगार ब्राह्मण युवाओं के लिए 30 स्विफ्ट डिजायर कारों को हरी झंडी दिखाएंगे। राज्य सरकार ने स्व-रोजगार कार्यक्रम के तहत बेरोजगार ब्राह्मण युवाओं को स्विफ्ट डिजायर टूर कार देने का फैसला लिया है। ब्राह्मण कल्याण निगम सब्सिडी के रूप में अधिकतम 2 लाख रुपए देगा तो वहीं लाभार्थी को कार की लागत का 10 प्रतिशत अपनी ओर से देना होगा और बाकि राशि एपी ब्राह्मण सहकारी क्रेडिट सोसाइटी द्वारा मासिक किस्तों में देय ऋण के रूप में प्रदान की जाएगी। आंध्र सरकार ने पहले चरण में निगम ने 50 कारों को मंजूरी दी है।
ब्राह्मण कार्ड
आपको बता दें कि इस साल होने वाले लोकसभा और राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इस सियासी रेस में जीत हासिल करने के लिए चंद्रबाबू नायडू ने ब्राह्मण को लुभाने का जो दांव चला है वो मोदी सरकार पर भारी पड़ सकता है।
Updated on:
04 Jan 2019 09:31 am
Published on:
04 Jan 2019 08:54 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
