3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशन थर्ड फ्रंट: मोदी को रोकने के लिए राहुल गांधी से दो बार मिलने के बाद सोनिया गांधी से मिले चंद्रबाबू नायडू

केंद्र में सरकार गठन को लेकर विपक्ष की सक्रियता चरम पर रविवार को एक बार फिर राहुल गांधी से मिले चंद्रबाबू नायडू, 24 घंटे में दो बार मुलाकात नायडू की सक्रियता के बीच विपक्षी दलों को चुनाव परिणाम का है इंतजार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 20 May 2019, 8:13 AM IST

rahu; - naidu

राहुल गांधी से 2 दिन में दूसरी बार मिले चंद्रबाबू नायडू, शाम में सोनिया गांधी से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान सुबह से जारी है। दूसरी तरफ वोटिंग के बीच नई सरकार के गठन को लेकर विपक्ष का गहमागहमी जारी है। आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इसी सिलसिले में रविवार को एक बार फिर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी से मिले। वहीं रविवार की ही शाम उन्होंने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है।

सरकार गठन को लेकर विपक्ष गंभीर

हालांकि विपक्ष की बैठक को लेकर अभी तारीख तय नहीं हुआ है लेकिन दो दिन में दो बार चंद्रबाबू नायडू और राहुल गांधी के बीच बैठक से साफ साफ है कि विपक्ष सरकार गठन के मुद्दे पर इस बार कोई भूल नहीं करना चाहता है। इसके बावजूद सभी दलों को लोकसभा चुनाव परिणाम आने का इंतजार है। वहीं चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा कि विपक्ष वैकल्पिक सरकार के गठन को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है।

विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं नायडू

बता दें कि इस बार केंद्र में सरकार गठन को लेकर विपक्ष ने अपनी सक्रियता सभी चरणों को मतदान समाप्‍त होने से पहले ही शुरू कर दी है। इस सिलसिल में शनिवार को सीएम चंद्रबाबू नायडू राहुल गांधी से मिले थे1 मुलाकात के दौरान बदले माहौल में सियासी विकल्‍पों पर बातचीत होना बताया गया है। उसके बाद चंद्रबाबू नायडू शनिवार को ही दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले। उसके बाद शाम को चार बजे एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सीपीआई नेता सीताराम येचुरी और डी राजा से भी मुलाकात की। उसके बाद वो लखनऊ पहुंचकर बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मिले। रविवार को दो दिन में दूसरी बार नायडू राहुल गांधी से मिले हैं।